छत्तीसगढ़ में 130 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
छत्तीसगढ़ में 130 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि
रायपुर, 29 जुलाई (भाषा) छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 130 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 1001781 हो गई है।
राज्य में बृहस्पतिवार को 69 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। राज्य में आज कोरोना वायरस संक्रमित किसी भी मरीज की मृत्यु नहीं हुई है।
राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि आज संक्रमण के 130 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से पांच, दुर्ग से सात, धमतरी से दो, बलौदाबाजार से तीन, महासमुंद से चार, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से पांच, रायगढ़ से पांच, कोरबा से आठ, जांजगीर चांपा से 14, मुंगेली से दो, गौरेला पेंड्रा मरवाही से छह, सरगुजा से 12, कोरिया से तीन, सूरजपुर से एक, बलरामपुर से छह, जशपुर से आठ, बस्तर से 11, कोंडागांव से तीन, दंतेवाड़ा से चार, सुकमा से चार, कांकेर से आठ, नारायणपुर से दो, बीजापुर से पांच और अन्य राज्य से एक मामला है।
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 1001781 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। राज्य में 9,86,175 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं जबकि 2086 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,520 लोगों की मौत हुई है।
भाषा संजीव शफीक

Facebook


