Public Holidays September 2026: 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, बैंकों में भी नहीं होगा कोई काम, जानें क्या है वजह?
Public Holidays September 2026: 2 दिन बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर, बैंकों में भी नहीं होगा कोई काम, जानें क्या है वजह?
Public Holidays September 2026 | Photo Credit AI
- कृष्ण जन्माष्टमी अवकाश
- हरितालिका तीज अवकाश
- 15 सितंबर को स्थानीय अवकाश
रायपुर: Public Holidays September 2026 सितंबर का महीना शुरू हो गया है। सितंबर को त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के लिहाज से भी खास माना जाता है। इस महीने में कई महत्वपूर्ण दिन और त्योहार पड़ते हैं। (Public Holiday News) इस महीने स्कूल-कॉलेज में पढ़ने वाले बच्चों को कई दिनों की छुट्टियां मिलती हैं। तो वहीं सरकारी कर्मचारी और नौकरीपेशा लोगों को भी त्योहारों पर सार्वजनिक अवकाश का लाभ मिलता है। अगर आप भी छुट्टी का इंतजार कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है।
4 सितंबर को स्कूल-कॉलेज और आंगनबाड़ी (Public Holiday List 2026)
Public Holidays September 2026 जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ सरकार ने 4 सितंबर शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सरकारी छुट्टी घोषित क गई है। ऐसे में 4 सितंबर को सभी सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगे। साथ ही स्कूल कॉलेजों में भी छुट्टी रहेगी।
14 सितंबर 2026 को अवकाश (CG GOVT Holiday 2026)
14 सितंबर 2026 को हरितालिका तीज पर शासकीय अवकाश घोषित किया गया है। छत्तीसगढ़ में हरितालिका तीज का विशेष सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व है। इस दिन भी शासकीय कार्यालयों और शिक्षण संस्थानों में पूर्ण अवकाश रहेगा। इसके अलावा 15 सितंबर को नुआखाई पर्व के अवसर पर स्थानीय अवकाश का प्रावधान रखा गया है।
लगातार तीन दिन सरकारी छुट्टी
वहीं, अगर देखा जाए तो गुरुवार के बाद से छत्तीसगढ़ में लगातार तीन दिन छुट्टी रहने वाली है, क्योंकि शुक्रवार को कृष्ण जन्माष्टमी और फिर शनिवार और रविवार को अवकाश रहेगा। ऐसे में प्रदेश में सरकारी संस्थाएं लगातार तीन दिन बंद रहेंगे। यानि एक बात तो तय है कि स्कूली बच्चों के साथ-साथ सरकारी कर्मचारियों की मौज होने वाली है।

इन्हें भी पढ़ें:-
- Schools Closed Announcement: प्रदेश में लगातार 2 दिनों की छुट्टी!.. आज भी इन जिलों में बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेजों के कपाट, जिला प्रशासन ने जारी किया ये बड़ा आदेश, पढ़ें
- Weird News: बचपन से ही लड़की को थी बाल खाने की आदत, पेट में बना इतने किलो का गुच्छा, डॉक्टरों ने निकाला बाहर
- Ankit Baliyan Murder Case : अंकित बालियान हत्याकांड पर CM योगी सख्त, मंत्री ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना, बोले- अपराधी कितना भी प्रभावशाली हो, बचेगा नहीं

Facebook


