Dhamtari Murder Case: कारोबारी नीरज साहू हत्याकांड का खुलासा, लूटपाट नहीं…. इस रंजिश में दोस्त ने कैंची और पाना से दी खौफनाक मौत

Dhamtari Murder Case: कारोबारी नीरज साहू हत्याकांड का खुलासा, लूटपाट नहीं.... इस रंजिश में दोस्त ने कैंची और पाना से दी खौफनाक मौत

Dhamtari Murder Case: कारोबारी नीरज साहू हत्याकांड का खुलासा, लूटपाट नहीं…. इस रंजिश में दोस्त ने कैंची और पाना से दी खौफनाक मौत

Dhamtari Murder Case: कारोबारी नीरज साहू हत्याकांड का खुलासा, लूटपाट नहीं.... इस रंजिश में दोस्त ने कैंची और पाना से दी खौफनाक मौत /image: IBC24

Modified Date: August 1, 2026 / 12:48 pm IST
Published Date: August 1, 2026 12:34 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी के चर्चित नारी महानदी पुल हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा
  • चावल कारोबारी की हत्या के आरोप में बिरेंद्र कुमार साहू गिरफ्तार
  • हत्या में इस्तेमाल कैंची और पाना पुलिस ने बरामद किया

धमतरी। Dhamtari Murder Case: धमतरी जिले के बहुचर्चित नारी महानदी पुल हत्याकांड का पुलिस ने आखिरकार खुलासा कर दिया है।10 दिन पहले नारी पुल पर खून से लथपथ मिले चावल कारोबारी नीरज साहू की हत्या किसी गैंग या लूटपाट के लिए नहीं, बल्कि चावल कारोबार में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और ईर्ष्या के कारण की गई थी। पुलिस ने इस सनसनीखेज हत्याकांड में बिरेंद्र कुमार साहू को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कैंची और पाना भी बरामद कर लिया है।

 खून से सनी मिली थी लाश (Neeraj Sahu Murder Case)

मिली जानकारी के अनुसार, बीते 22 जुलाई की सुबह कुरूद थाना क्षेत्र के नारी महानदी पुल पर खून से सनी एक लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई थी। मृतक की पहचान मगरलोड थाना क्षेत्र के कुण्डेल निवासी 27 वर्षीय चावल कारोबारी नीरज साहू के रूप में हुई। शव के पास उसकी बोलेरो पिकअप भी खड़ी मिली थी। गले और सिर पर गहरे घाव देखकर पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की अलग-अलग टीम जुटी थी जांच में

Dhamtari Murder Case इस हाई-प्रोफाइल मर्डर केस को सुलझाने के लिए कुरूद, मगरलोड और साइबर सेल की संयुक्त टीम बनाई गई। पुलिस ने कई दिनों तक घटनास्थल से लेकर संभावित रास्तों तक लगे सैकड़ों सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों का बारीकी से विश्लेषण किया। हर सुराग को जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार आरोपी बिरेंद्र कुमार साहू तक पहुंच गई। हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर आरोपी टूट गया और उसने हत्या की पूरी कहानी पुलिस को बता दी।

आरोपी ने क्यों उतारा था मौत के घाट? (Chhattisgarh Crime News)

Dhamtari Murder Case आरोपी ने बताया कि वह और नीरज दोनों चावल का कारोबार करते थे नीरज का कारोबार तेजी से बढ़ रहा था और उसकी अच्छी कमाई से वह अंदर ही अंदर जलन और रंजिश रखने लगा था इसी ईर्ष्या ने उसे इतना अंधा बना दिया कि उसने सुनसान नारी महानदी पुल पर नीरज को रोककर कैंची और ट्रैक्टर खोलने वाले पाना से ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कैंची और पाना बरामद कर लिया है पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। इस हत्याकांड ने यह साबित कर दिया कि कारोबार की प्रतिस्पर्धा जब दुश्मनी में बदल जाए तो उसका अंजाम कितना खौफनाक हो सकता है महज अधिक कमाई और ईर्ष्या की भावना ने एक युवा कारोबारी की जान ले ली और दूसरे युवक को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।

ये भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.