Dhamtari Fake CID News : CID बनकर घूम रहा था शातिर ठग, टोल टैक्स बचाने के लिए रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई दंग, अब खा रहा है जेल की हवा

छत्तीसगढ़ के Dhamtari में खुद को CID अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फर्जी आईडी कार्ड, महिंद्रा स्कॉर्पियो और मोबाइल सिम जब्त कर जालसाजी का मामला दर्ज किया गया है।

Dhamtari Fake CID News : CID बनकर घूम रहा था शातिर ठग, टोल टैक्स बचाने के लिए रची ऐसी साजिश कि पुलिस भी रह गई दंग, अब खा रहा है जेल की हवा
Modified Date: February 22, 2026 / 11:54 pm IST
Published Date: February 22, 2026 11:52 pm IST
HIGHLIGHTS
  • धमतरी में खुद को CID अधिकारी बताने वाला आरोपी गिरफ्तार।
  • फर्जी आईडी कार्ड, महिंद्रा स्कॉर्पियो और आईफोन 11 प्रो जब्त।
  • टोल टैक्स बचाने और लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था फर्जी पहचान का इस्तेमाल।

धमतरी: Dhamtari Fake CID News छत्तीसगढ़ के धमतरी ज़िले में खुद को CID अधिकारी बताकर लोगों पर रौब झाड़ने वाले एक शातिर ठग का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फर्जी आईडी कार्ड, लग्जरी स्कॉर्पियो पर “नेशनल क्राइम कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन” के बड़े-बड़े बोर्ड और खुद को छत्तीसगढ़ का ‘वाइस प्रेसिडेंट’ बताने वाला यह आरोपी कानून को चकमा देने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने आरोपी टिकेश्वर नरेटी को गिरफ्तार करते हुए उसके पास एक फर्जी आईडी कार्ड के साथ-साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, आईफोन 11 प्रो और कई मोबाइल सिम जब्त किए हैं

फ़र्ज़ी ID कार्ड पर लिखा था Crime Investigation Department

मिली जानकारी के अनुसार , घटना 21 फरवरी की है, जब पुलिस को आमातालाब रोड स्थित श्रद्धा वेल्डिंग दुकान के पास एक संदिग्ध स्कॉर्पियो के खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चालक से पूछताछ की, तो उसने खुद को ‘नेशनल ऑफिसर’ बताया और दो आईडी कार्ड दिखाए, जिस पर ‘Crime Investigation Department’ (CID) लिखा था। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी कोई भी वैध नियुक्ति पत्र या प्रशिक्षण प्रमाण पत्र पेश नहीं कर सका। आरोपी ने कबूल किया कि उसने सितंबर 2025 में ऑनलाइन माध्यम से ये फर्जी कार्ड बनवाए थे और इनका इस्तेमाल टोल टैक्स बचाने तथा लोगों पर प्रभाव जमाने के लिए करता था।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने आरोपी के पास से फर्जी आईडी कार्ड के साथ-साथ महिंद्रा स्कॉर्पियो, आईफोन 11 प्रो और कई मोबाइल सिम जब्त किए हैं। Dhamtari Fake CID News आरोपी के खिलाफ सिटी कोतवाली में जालसाजी का मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या आरोपी ने इस फर्जी पहचान का उपयोग कर किसी बड़ी ठगी को अंजाम दिया है। धमतरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि ऐसे किसी भी संदिग्ध अधिकारी पर संदेह होने पर तुरंत सूचना दें।

यह भी पढेंः-

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.