Dhamtari Murder Case: छत्तीसगढ़ में युवक का खौफनाक कत्ल! बर्थडे पार्टी में पटाखे फोड़ने से मना किया… तो चाकू से बदमाशों ने गोद डाला
छत्तीसगढ़ में युवक का खौफनाक कत्ल…Dhamtari Murder Case: Horrific murder of a youth in Chhattisgarh! When he refused to burst crackers

Dhamtari Murder Case | Image Source | IBC24
- धमतरी में बर्थडे पार्टी के दौरान हुआ खौफनाक कत्ल,
- पटाखों के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या,
- पुलिस ने आरोपी हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को किया गिरफ्तार,
धमतरी: Dhamtari Murder Case: शहर के दानीटोला वार्ड में एक जन्मदिन पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया। तेज आवाज़ में पटाखे फोड़ने से नाराज़ होकर विरोध जताने गए एक युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है।
Dhamtari Murder Case: मृतक की पहचान नरेश माली के रूप में हुई है जो मोहल्ले में हो रहे शोर-शराबे से परेशान होकर वहां पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि आरोपी हेमंत सोम अपने दोस्तों दिनेश सोम और प्रदीप साहू के साथ जन्मदिन का जश्न मना रहा था और तेज आवाज में पटाखे फोड़े जा रहे थे। इन पटाखों से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई और बुजुर्गों को भी परेशानी हो रही थी। नरेश माली ने जब विनम्रता से पटाखे न फोड़ने की समझाइश दी तो आरोपी गुस्से में आ गए और कहासुनी शुरू हो गई।
Dhamtari Murder Case: मिली जानकारी के अनुसार बहस के बाद तीनों आरोपियों ने मिलकर नरेश माली को "सबक सिखाने" की साजिश रची। कुछ ही देर बाद नरेश पर चाकू से एक के बाद एक पांच बार ताबड़तोड़ वार किए गए। गंभीर रूप से घायल नरेश को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
Dhamtari Murder Case: घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों हेमंत सोम, दिनेश सोम और प्रदीप साहू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
लेखक के बारे में
टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।
और भी पढ़ें...Web Title: Dhamtari Murder Case: Horrific murder of a youth in Chhattisgarh
धमतरी
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा
01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप
01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं
01 Oct 2026 | 7:37 pm