Dhamtari News: खेल-खेल में बच्चों ने खा लिया ये खतरनाक पदार्थ, 20 से ज्यादा की हालत हुई खराब, कई गंभीर, डॉक्टर ने किया चौंका देने वाला खुलासा

Ads

Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के बोरझरा गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जब खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए।

  •  
  • Publish Date - February 2, 2026 / 09:37 AM IST,
    Updated On - February 2, 2026 / 09:44 AM IST

dhamtari news/ image source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • खेलते-खेलते बच्चे बीज खा गए
  • उल्टी और चक्कर की शिकायत
  • सात बच्चों की हालत गंभीर

Dhamtari News: धमतरी। छत्तीसगढ़ के बोरझरा गांव में एक खौफनाक घटना सामने आई है, जब खेल-खेल में बच्चों ने रतनजोत के बीज खा लिए। इस घटना के बाद 24 से ज्यादा बच्चों ने उल्टी और चक्कर की शिकायत की, जबकि सात बच्चों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Dhamtari News: खेलते-खेलते रतनजोत के पेड़ के बीजों को खाने लगे बच्चे

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह घटना रविवार की दोपहर को तब हुई, जब बच्चे खेलते-खेलते गांव के पास उगे रतनजोत के पेड़ के बीजों को खाने लगे। बच्चों को इस बीज के हानिकारक प्रभाव का अंदाजा नहीं था। कुछ ही समय बाद, कई बच्चों ने उल्टी, पेट दर्द और चक्कर आने की शिकायत की। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी बच्चों के माता-पिता को दी।

घटना के तुरंत बाद बोरझरा गांव के लोगों ने जिला अस्पताल को सूचित किया। अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को तुरंत आपातकालीन वार्ड में भर्ती कर, उनका प्राथमिक उपचार शुरू किया। चिकित्सकों ने बताया कि बच्चों को जल और पाचन संबंधी दिक्कतें हुई हैं, लेकिन सात बच्चों की हालत गंभीर मानी जा रही है और उनका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

Dhamtari Kids Food Poisoning: क्या है रनजोत के बीज ?

डॉक्टरों के अनुसार रतनजोत के बीज में विषैली तत्व होते हैं, जो शरीर में जाने पर उल्टी, चक्कर और पेट दर्द जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। इस वजह से बच्चों के लिए यह घटना गंभीर हो सकती थी। उन्होंने माता-पिता और स्थानीय लोगों से अपील की है कि बच्चे खेलते समय जंगली पौधों या अज्ञात बीजों से दूर रहें।

इन्हें भी पढ़ें :-

ताजा खबर