(8th Pay Commission News/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: 8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग ने कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कंसल्टेंट (8th Pay Commission News) की नियुक्ति के लिए नए नियम जारी किए हैं। आयोग ने एक ऑफिस मेमोरेंडम के जरिए कंसल्टेंट के पदों, योग्यता, अनुभव और उम्र से जुड़ी जानकारी साझा की है। इन पदों को को तीन कैटेगरी सीनियर, कंसल्टेंट, कंसल्टेंट और यंग प्रोफेशनल में बांटा गया है। यह भर्ती आयोग में स्टाफ की जरूरतों को पूरा करने के लिए की जा रही है। इसका केंद्र सरकार के कर्मचारियों की सैलरी या पेंशन में बदलाव से कोई सीधा संबंध नहीं है।
नई व्यवस्था के तहत सीनियर कंसल्टेंट (8th Pay Commission News) के लिए कम से कम 10 साल का संबंधित अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 45 साल होनी चाहिए। इस कैटेगरी में अधिकतम दो लोगों की नियुक्ति होगी। वहीं, कंसल्टेंट पद के लिए कम से कम छह साल का अनुभव और अधिकतम 40 साल की उम्र तय की गई है। इस श्रेणी में अधिकतम पांच लोगों को रखा जाएगा। पहले सीनियर कंसल्टेंट के पांच पद थे जिन्हें घटाकर दो कर दिया गया है।
तीसरी कैटेगरी यंग प्रोफेशनल की है। इसके लिए उम्मीदवार के पास कम से कम दो साल का संबंधित अनुभव होना चाहिए और उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस श्रेणी में अधिकतम 16 लोगों की नियुक्ति की जा सकती है। पहले यंग प्रोफेशनल के लिए अधिकतम संख्या 10 थी। तीनों कैटेगरी में उम्र और अनुभव की गणना के लिए 1 अगस्त 2026 को कट-ऑफ तारीख माना जाएगा।
आवेदन के लिए HR, इंडस्ट्रियल रिलेशंस या संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री या MBA करने वाले उम्मीदवार योग्य हैं। LL.B डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। बशर्ते उन्हें लीगल रिसर्च या कोर्ट और ट्रिब्यूनल से जुड़े मामलों का अनुभव हो। इसके अलावा IT, डेटा एनालिसिस और डेटा विजुअलाइजेशन में अनुभव रखने वाले B.Tech और M.Tech उम्मीदवारों को भी मौका दिया गया है। रिसर्च, डेटा जुटाने और नोट तैयार करने की क्षमता को प्राथमिकता दी जाएगी।
सभी चुने गए कंसल्टेंट्स को फुल टाइम (8th Pay Commission News) काम करना होगा। नियुक्ति के दौरान वे किसी अन्य संस्थान या असाइनमेंट से जुड़े नहीं रह सकते। यह पूरी नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर होगी। आयोग को जरूरत के अनुसार कॉन्ट्रैक्ट खत्म करने का अधिकार होगा। उम्मीदवारों के लिए Excel या Spreadsheet और प्रेजेंटेशन तैयार करने का अनुभव भी जरूरी बताया गया है।