Dhamtari Old Age Pension Issue : कब मिलेगा बुजुर्ग महिलाओं को उनका हक? महीनों से बंद पड़ी पेंशन को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं वृद्धाएं, प्रशासन से लगाई गुहार

धमतरी जिले में कई बुजुर्ग महिलाओं ने महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से गुहार लगाई। महिलाओं का कहना है कि पेंशन के अभाव में दवाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों का प्रबंधन करना मुश्किल हो गया है। पूर्व विधायक लेखराम साहू ने भी जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

Dhamtari Old Age Pension Issue : कब मिलेगा बुजुर्ग महिलाओं को उनका हक? महीनों से बंद पड़ी पेंशन को लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचीं वृद्धाएं, प्रशासन से लगाई गुहार

Dhamtari Old Age Pension Issue / Image Source : IBC24

Modified Date: June 3, 2026 / 12:58 pm IST
Published Date: June 3, 2026 11:39 am IST
HIGHLIGHTS
  • कई महीनों से वृद्धा पेंशन नहीं मिलने का आरोप
  • बुजुर्ग महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासन से लगाई गुहार
  • पूर्व विधायक ने समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

धमतरी : Dhamtari Old Age Pension Issue :  छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में वृद्धा पेंशन नहीं मिलने से बुजुर्ग महिलाओं की परेशानियां बढ़ गई हैं। कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर महिलाएं कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचीं और कलेक्टर से गुहार लगाई है। महिलाओं का कहना है कि पेंशन नहीं मिलने से दवाई, राशन और अन्य जरूरी खर्चों को पूरा करना मुश्किल हो गया है। वहीं, पूर्व विधायक ने जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

कई महीनों से नहीं मिली पेंशन

दरअसल, बुजुर्गों को आर्थिक संबल देने के उद्देश्य से संचालित वृद्धा पेंशन योजना कई जरूरतमंद महिलाओं के लिए सहारे का काम करती है, लेकिन धमतरी जिले की कई बुजुर्ग महिलाओं का आरोप है कि उन्हें पिछले कई महीनों से पेंशन राशि नहीं मिली है। इसी समस्या को लेकर बड़ी संख्या में महिलाएं कलेक्ट्रेट पहुंचीं और अपनी पीड़ा प्रशासन के सामने रखी है। महिलाओं का कहना है कि बढ़ती उम्र में उनके पास आय का कोई दूसरा साधन नहीं है और पेंशन के भरोसे ही उनका जीवन चल रहा है।

Chhattisgarh Pension Scheme News पेंशन बंद होने से हो रही ये मुश्किलें

कलेक्ट्रेट पहुंची महिलाओं ने बताया कि पेंशन बंद होने से उन्हें दवाई, राशन और दैनिक जरूरतों के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। कई महिलाओं ने कहा कि आर्थिक तंगी के कारण उनका जीवनयापन मुश्किल हो गया है। महिलाओं के समर्थन में पहुंचे कुरूद के पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्या का समाधान करने की मांग की।

कलेक्टर ने दिए जांच के निर्देश

पेंशन की मांग के मामले को लेकर कलेक्टर अविनाश मिश्रा ने महिलाओं की शिकायत सुनी और संबंधित विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर ने आश्वासन दिया कि पात्र हितग्राहियों की समस्याओं का निराकरण कर जल्द पेंशन भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।

कब मिलेगा हक?

बता दें कि वृद्धा पेंशन योजना बुजुर्ग महिलाओं के लिए केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन का एक महत्वपूर्ण सहारा है। ऐसे में पेंशन भुगतान में देरी उनके सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी कर रही है। अब सभी की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है कि आखिर इन बुजुर्ग महिलाओं को उनका हक कब तक मिल पाता है।

इन्हें भी पढ़ें :


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.