Dhamtari Durga Visarjan Accident
धमतरी। देशभर में आज विजयादशमी की धूम है। लोग बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा का त्योहार मना रहे हैं। वहीं, देश के कई जगहों पर शस्त्र पूजन भी किया जा रहा है। तो कहीं देवी मां को विदाई दी जा रही है। इसी कड़ी में धमतरी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा हो गया।
यह घटना कंवर गांव की बताई जा रही है, जहां दुर्गा विसर्जन के दौरान करंट की चपेट में आने से 15 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 3 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल सभी घायलों का इलाज जारी है।
इधर धमतरी में जिले के दशहरा मैदान में रावण दहन को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रावण की झलक भी सामने आई है, जिसमें सिर के सभी हिस्से जिले से बाहर तैयार किए जा रहे हैं। तलवार और ढाल भी बाहर तैयार हो रहा है। वहीं धड़ और पैर का हिस्सा धमतरी सोरिद में तैयार हो रहा है। कहा जा रहा है कि, इस बार के दशहरा पर्व को भव्य तरीके से मनाया जाएगा।