Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें किस काम के मांगे थे घूस

Ads

Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें किस काम के मांगे थे घूस

  •  
  • Publish Date - September 3, 2026 / 05:29 PM IST,
    Updated On - September 3, 2026 / 05:32 PM IST

Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में प्रिंसिपल और लिपिक गिरफ्तार, ACB ने इतने हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, जानें किस काम के मांगे थे घूस /image: IBC24 File

HIGHLIGHTS
  • जांजगीर-चांपा में प्रिंसिपल और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी गिरफ्तार
  • वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में मांगी थी 10 हजार की रिश्वत
  • ACB बिलासपुर की ट्रैप कार्रवाई में दोनों आरोपी रंगे हाथों पकड़े गए

जांजगीर-चांपा। Chhattisgarh Bribery Case: छत्तीसगढ़ में घूस लेने के मामले में एसीबी की लगातार कार्रवाई जारी है, इसी कड़ी में बिलासपुर की भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB Trap Action Bilaspur) ने जांजगीर-चांपा में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्राचार्य अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को 10 हजार रुपये रिश्वत (Janjgir Champa Bribery Case) लेते धर दबोचा है। दोनों आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है।

ACB के जाल में ऐसे फंसे दोनों (Principal Arrested)

Chhattisgarh Bribery Case बताया जा रहा है कि दोनों पर एक कर्मचारी से वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में रिश्वत मांगी थी। जानकारी के मुताबिक, संबंधित सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी से वेतन वृद्धि के बाद मिलने वाली एरियर राशि (Salary Arrears Bribery Case) निकालने के लिए 10 हजार रुपये घूस (Rs 10000 Bribe Case) की डिमांड की। जिसके बाद कर्मचारी ने इसकी शिकायत ACB से की। जांच में सतयापन सही पाए जाने पर ACB बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई।

ACB की टीम ने फिल्मी स्टाइल में पकड़ा (Chhattisgarh Corruption News)

Chhattisgarh Bribery Case योजना के मुताबिक शिकायतकर्ता को रिश्वत की रकम लेकर भेजा गया। जैसे ही प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह ने 10 हजार रुपये की रकम ली, ACB की टीम ने फिल्मी स्टाइल में दोनों को पकड़ लिया। रिश्वत की रकम भी बरामद की गई।

ये भी पढ़ें

छत्तीसगढ़ में रिश्वत लेते कौन गिरफ्तार हुआ है?

जांजगीर-चांपा जिले में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरारी की प्रिंसिपल अंजुला सोनी और सहायक ग्रेड-3 कर्मचारी विकास मसीह को गिरफ्तार किया गया है।

दोनों आरोपियों ने कितने रुपये की रिश्वत मांगी थी?

दोनों पर वेतन वृद्धि के एरियर की राशि निकालने के एवज में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप है।

ACB ने कार्रवाई कैसे की?

शिकायत की पुष्टि होने के बाद ACB बिलासपुर ने ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई और रिश्वत की रकम लेते ही दोनों आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया।

आरोपियों पर किस कानून के तहत कार्रवाई हुई?

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 12 के तहत कार्रवाई की गई है।

यह मामला किस जिले का है?

यह मामला छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के किरारी स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला से जुड़ा है।