Reported By: Rajesh Raj
,Coronavirus in Chhattisgarh: स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों के बीच छत्तीसगढ़ में खतरनाक वायरस ने दी दस्तक, नए मरीज मिलने से मचा हड़कंप, इधर स्वास्थ्य मंत्री ने किया ये दावा /image: AI Generated
रायपुर। Coronavirus in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ते (Swine Flu Cases in Chhattisgarh) जा रहे हैं. पूरे प्रदेश में अब तक स्वाइन फ्लू के 158 केस सामने आ चुके हैं. इनमें से अब भी 38 एक्टिव केस है. इस बीच रायपुर में कोरोना (Raipur Corona Cases) के मामले में सामने आ गए हैं. बीते 20 दिनों में ही कोरोना के 4 केस सामने आ चुके हैं. हालांकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल (Shyam Bihari Jaiswal) ने दावा किया है कि कोरोना के समय लगे वैक्सीन के चलते लोगों में काफी स्ट्रांग इम्युनिटी डेवलप हो चुकी है. इसके चलते स्वाइन फ्लू या कोरोना से कोई नुकसान नहीं होगा. फिर भी लोगों से अफील है कि लक्षण सामने आते ही अस्पातल पहुंचकर जांच कराए और डॉक्टर से इलाज कराएं.
कोविड-19 वायरस से संक्रमित लोगों के निकट संपर्क से बहुत आसानी से फैलता है।
जब कोई कोविड-19 संक्रमित व्यक्ति सांस लेता है, बोलता है, खांसता है या छींकता है, तो वह वायरस युक्त छोटी-छोटी बूंदें छोड़ता है। आप इन बूंदों को सांस के साथ अंदर लेने से या इन बूंदों से ढकी सतहों को छूने और फिर अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से संक्रमित हो सकते हैं। आपको घर के अंदर और भीड़भाड़ वाली जगहों पर इसके होने की संभावना अधिक होती है।
Coronavirus in Chhattisgarh दिनभर नियमित रूप से साबुन और पानी से हाथ धोना या हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करना महत्वपूर्ण है। यदि आपके हाथ साफ नहीं हैं तो अपनी आंखों, नाक या मुंह को छूने से बचें।
रखें ये विशेष सावधानी
Coronavirus in Chhattisgarh बुजुर्गों, छोटे बच्चों और कमजोर प्रतिरक्षा वाले लोगों को संक्रमण से सावधानी रखनी चाहिए। लक्षण गंभीर हों, खासकर सांस लेने में दिक्कत हो, तो तुरंत चिकित्सा सहायता लें।
नेपाल की तीन प्रमुख नदियों में जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, निवासियों से सतर्क रहने की अपील
वित्त मंत्री सीतारमण ने आईएमएफ प्रमुख जॉर्जीवा से मुलाकात की, वैश्विक अर्थव्यवस्था पर की चर्चा
सीतारमण ने विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा से मुलाकात की, सहयोग बढ़ाने पर चर्चा
श्रीनगर में नेकां और भाजपा करेंगे एक-दूसरे के खिलाफ प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
भदोही के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक की हत्या की साजिश के आरोप में दो स्वास्थ्यकर्मी गिरफ्तार