#DhanwantariAward2023: आधुनिक पद्धति से उपचार ने जीता मरीजों का विश्वास, महासमुंद के सोहम मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल को हासिल हुआ धनवंतरी सम्मान 2023
sohem aspataal
Dhanwantari Award 2023: रायपुर: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान दिया गया। धनवंतरी सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार 30 जून 2023 को शाम 4 बजे किया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से अवॉर्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईबीसी24 न्यूज चैनल पर किया जा रहा है।
स्वास्थ्य के क्षेत्र में समर्पण के साथ, आधुनिक पद्धत्तियों का महत्त्व जीवन रक्षा हेतु बढ़ा है। त्वरित इलाज के लिए यह आवश्यक भी है। ऐसे में सोहम मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल ने अपनी स्वास्थ्य प्रतिबद्धता के अनुरूप इस दिशा में बेहतर काम किया।
बिहान योजना से लखपति बन रही महिलाएं, अब छत्तीसगढ़ में आजीविका संबंधी रोजगार की नहीं रही कमी
संकल्प, सेवा और साधना. ये तीन मंत्र आधार हैं महासमुंद में सोहम मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल के. डॉ युगल किशोर चंद्राकर और उनकी अनुभवी टीम ने आधुनिक पद्धति से इलाज करते हुए महासमुंद जैसे छोटे से शहर में लोगों को असाध्य बीमारियों से निजात दिलाई. संस्थान ने सर्पदंश और एक्सीडेंट के जटिल केस में सफलतापूर्वक उपचार कर. लोगों का भरपूर भरोसा प्राप्त किया.. सोहम हॉस्पिटल ने पिछले 2 साल में रिकॉर्ड 100 से ज्यादा निशुल्क कैंप लगाकर मरीजों का इलाज किया. (Dhanwantari Award 2023) साथ ही दवा वितरण कर दूसरे अस्पतालों के लिए प्रेरणा बने. चिकित्सा क्षेत्र में दिन-ब-दिन अपनी विश्वसनीयता बढ़ाते सोहम मल्टी स्पेशिलिटी हॉस्पिटल को IBC24 धनवतंरी सम्मान 2023 देते हुए हम गर्व का अनुभव कर रहे हैं।

Facebook


