#DhanwantariAward2023: मितान हेल्थ केयर ने एक वर्ष में 600 सफल सर्जरी कर बनाये नए कीर्तिमान, IBC24 ने किया सम्मानित
mitan care
Dhanwantari Award 2023: रायपुर: मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़ का नंबर वन न्यूज चैनल आईबीसी24 अपनी सामाजिक प्रतिबद्धता को निभाते हुए हर साल की तरह इस बार भी उत्कृष्ट सेवा करने वाले अस्पतालों और चिकित्सकों को धनवंतरी सम्मान दिया गया। इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भारतीय टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव शामिल हुए। उन्होंने अपने हाथों से अवॉर्ड प्रदान किया। इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आईबीसी24 न्यूज चैनल पर किया जा रहा है।
16 सितंबर 2021.. यही वो तारीख है जब मितान हेल्थ केयर मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, बेमेतरा की नींव रखी गई। महज 2 साल में इस संस्थान ने चिकित्सा क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है। कैंसर पीड़ित मरीजों के लिए कीमोथैरेपी और हर तरह प्रकार की जांच और ऑपरेशन की सुविधा इस सेंटर की खासियत है। (Dhanwantari Award 2023) एक साल में मितान केयर में करीब 600 सफल सर्जरी हो चुका है। यहां का मेडिकल स्टाफ 24*7 घंटे मरीजों की सेवा के लिए तत्पर रहता है साथ ही आयुष्मान कार्ड की सुविधा भी उपलब्ध है। इस मंच पर हम इन्हें गर्व के साथ IBC24 धनवंतरी सम्मान 2023 प्रदान कर रहे हैं।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


