Durg Afeem Kheti Update: अफीम खेती मामले में भाजपा नेता की गिरफ्तारी के बाद आया सीएम साय का पहला बयान, कहा- ‘दोषी कोई भी हो बख्शा नहीं जाएगा’

Ads

  •  
  • Publish Date - March 9, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - March 9, 2026 / 01:50 PM IST

Durg Afeem Kheti Update | Photo Credit: CGDPR

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग जिले में अफीम की खेती पकड़ी गई, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • गिरफ्तार आरोपियों में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर भी शामिल
  • सीएम साय ने कहा – अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी

रायपुर: Durg Afeem Kheti Update छत्तीसगढ़ के दुर्ग में पुलिस ने अफीम की खेती करते हुए भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) सहित 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इस मुद्दे को प्रदेश के सियासी गलियारों में खलबली मची हुई है। अब इस मामले में सीएम साय का बड़ा बयान सामने आया है।

अपराधों पर की जा रही सख्ती से कार्रवाई

CM Saini Statement सीएम साय ने कहा कि हमारी सरकार बनने के बाद से ही हर पकार के अपराधों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है। हालिया घटना में भी मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है और मामले की जांच जारी है। जांच में यदि अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

तीन आरोपी गिरफ्तार

बता दें कि छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के समोदा-झेंझरी गांव में अफीम की खेती के मामले में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। इसमें शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। इनमें भाजपा नेता विनायक ताम्रकार भी शामिल हैं, जिन पर आरोप है कि उनकी देखरेख में ही यह खेती हो रही थी।

इन्हें भी पढ़े:-

अफीम की खेती कहाँ पकड़ी गई?

दुर्ग जिले के समोदा-झेंझरी गांव में।

कितने लोगों को गिरफ्तार किया गया है?

तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कौन शामिल है?

भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) भी शामिल हैं।