Durg Murder Case: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या! 4 लोगों ने मिलकर इस वजह से उतारा था मौत के घाट, तीन भी थे वारदात में शामिल

Ads

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नेता की हत्या! 4 लोगों ने मिलकर इस वजह से उतारा था मौत के घाट, Durg Murder Case: Congress Leader Murdered in Chhattisgarh

  • Reported By: Akash rao madne

    ,
  •  
  • Publish Date - August 5, 2026 / 08:11 PM IST,
    Updated On - August 5, 2026 / 08:12 PM IST

दुर्ग। Durg Murder Case छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में दो दिन पहले हुए कांग्रेस नेता के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। तुमाकला के उपसरपंच एवं कांग्रेस नेता प्रकाश सिंह कश्यप की हत्या लूट का विरोध करने पर की गई थी। वारदात में तीन नाबालिगों समेत चार आरोपी शामिल थे। पुलिस ने तीनों नाबालिगों के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की है, जबकि मुख्य आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया गया है।

Durg Murder Case मामले का खुलासा करते हुए एएसपी शोभराज अग्रवाल एवं सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि प्रकाश सिंह कश्यप अपने कुछ साथियों के साथ रास्ता भटक गए थे। रात अधिक होने के कारण उन्होंने रास्ते से गुजर रहे कुछ युवकों से रास्ता पूछा। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने रास्ता बताने के बजाय उनके साथ लूट करने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने प्रकाश सिंह कश्यप से उनके पास रखे पैसे मांगे। उन्होंने इसका विरोध किया और पैसे देने से इनकार कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उन पर धारदार हथियार और डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल होने के बाद प्रकाश सिंह कश्यप की मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी उनकी जेब में रखी रकम लूटकर मौके से फरार हो गए।

100 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले (Durg Murder Case)

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए जांच तेज की। मृतक के साथियों द्वारा बताए गए हुलिए और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस ने इलाके के 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इसके साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने वारदात में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या की इस वारदात में कुल चार आरोपी शामिल थे, जिनमें तीन नाबालिग और एक बालिग आरोपी है। पुलिस ने तीनों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम एवं अन्य लागू कानूनी प्रावधानों के तहत विधि सम्मत कार्रवाई की है। वहीं बालिग आरोपी के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया गया है।

इन्हें भी पढ़ें:-