Bhilai Crime News: महिला स्टाफ को देख कुख्यात बदमाश की बिगड़ी नीयत! पहले इस बहाने बुलाया, फिर की हैवानियत की सारी हदें पार.. पत्नी भी देती रही दरिंदे का साथ

Ads

Bhilai Crime News: महिला स्टाफ को देख कुख्यात बदमाश की बिगड़ी नीयत! पहले इस बहाने बुलाया, फिर की हैवानियत की सारी हदें पार.. पत्नी भी देती रही दरिंदे का साथ

  •  
  • Publish Date - March 12, 2026 / 10:42 AM IST,
    Updated On - March 12, 2026 / 11:19 AM IST

Bhilai Attempted Rape Case/Image Source: Symbolic

HIGHLIGHTS
  • कुख्यात आरोपी लक्की जॉर्ज ने की रेप की कोशिश
  • महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाया था आरोपी
  • आरोपी की पत्नी ने भी पीड़िता को जान से मारने दी थी धमकी

भिलाई: Bhilai Crime News: छत्तीसगढ़ के भिलाई में कुख्यात आरोपी लकी जॉर्ज के खिलाफ रेप की कोशिश का मामला सामने आया है। इस संबंध में छावनी पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई है और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला से रेप की कोशिश (Bhilai Attempted Rape Case)

Bhilai Crime News: जानकारी के अनुसार आरोपी ने एक महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाया था। आरोप है कि इसी दौरान उसने महिला के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। पीड़िता ने इसका विरोध किया और बाद में पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी की पत्नी ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

कुख्यात बदमाश लक्की जॉर्ज गिरफ्तार (Lucky George Bhilai Case)

Bhilai Crime News: बताया जा रहा है कि लक्की जॉर्ज भिलाई के बहुचर्चित गोलीकांड में भी शामिल रह चुका है। उसके खिलाफ सुपेला पुलिस स्टेशन और भिलाई नगर पुलिस स्टेशन सहित अलग-अलग थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी का संबंध एनकाउंटर में मारे गए अमित जोश से भी बताया जा रहा है। लक्की जॉर्ज, अमित जोश का जीजा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें

"Lucky George Bhilai Case" क्या है?

"लकी जॉर्ज भिलाई केस" में आरोपी पर एक महिला स्टाफ को मीटिंग के बहाने बुलाकर दुष्कर्म की कोशिश करने का आरोप लगा है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

"Bhilai Attempt to Rape Case" में पुलिस ने क्या कार्रवाई की?

"भिलाई रेप की कोशिश मामला" में पीड़िता की शिकायत के आधार पर छावनी थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी लकी जॉर्ज को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच जारी है।

"Lucky George Criminal Record" क्या है?

"लकी जॉर्ज आपराधिक रिकॉर्ड" के अनुसार आरोपी के खिलाफ सुपेला और भिलाई नगर सहित कई थानों में 10 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।