BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Bhilai Double Money Scam: छत्तीसगढ़ में 1.80 करोड़ रुपए की ठगी! 3 महीने में रकम डबल का लालच देकर युवक ने लोगों को बनाया शिकार

छत्तीसगढ़ में 1.80 करोड़ रुपए की ठगी…Bhilai Double Money Scam: Rs 1.80 crore fraud in Chhattisgarh! A young man made people his victims

Bhilai Double Money Scam | Image Source | IBC24

Bhilai Double Money Scam | Image Source | IBC24

tikesh Kumar
Published: 29 May 2025 | 6:05 pmModified: 29 May 2025 | 6:05 pm
HIGHLIGHTS
  1. रकम डबल करने का झांसा देकर 1.80 करोड़ की ठगी,
  2. 50 से अधिक लोग बने शिकार आरोपी डेढ़ साल से फरार,
  3. पीड़ितों में शासकीय कर्मचारी और पुलिसकर्मी भी शामिल,

भिलाई: Bhilai Double Money Scam:  चंद महीनों में रकम दोगुनी करने का लालच देकर भिलाई-3 के पुरैना स्थित स्टोरपारा में एक युवक ने 50 से अधिक लोगों को झांसे में लेकर करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए की ठगी कर डाली। आरोपी ने पहले लोगों का विश्वास जीता फिर एक फर्जी स्कीम के तहत उनकी मेहनत की कमाई निवेश करवा ली। जब रकम लौटाने का समय आया तो वह फरार हो गया।

Read More : Ladli Behna Yojana: लाडली बहनों को हर महीने मिलेंगे 3000 रुपए, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान, जानें कैसे मिलेगा लाभ

Bhilai Double Money Scam:  लंबे इंतजार के बाद ठगी के शिकार हुए 10 से ज्यादा पीड़ितों ने बुधवार को जीआरपी थाना, पुरानी भिलाई पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक यह एक बड़ी ठगी का मामला है जिसमें मजदूर वर्ग से लेकर शासकीय कर्मचारी और यहां तक कि पुलिसकर्मी भी शिकार बने हैं। पीड़ितों ने बताया कि चार साल पहले आरोपी दीपक भगत ने दीप ट्रेडिंग के नाम से स्टोरपारा में एक दफ्तर खोला था।

Read More : Indore Couple Missing Shillong: लापता नवविवाहित जोड़ा राजा और सोनम रघुवंशी का अब तक सुराग नहीं, परिजनों ने किया 5 लाख रुपए इनाम का ऐलान

Bhilai Double Money Scam:  शुरुआत में वह लोगों से मेलजोल बढ़ाकर उनका भरोसा जीतता रहा। बाद में उसने भोपाल निवासी केशव बघेल के साथ मिलकर स्कीम चलाई जिसमें तीन महीने में रकम डबल करने का दावा किया गया। विश्वास दिलाने के लिए उसने बाकायदा एग्रीमेंट भी कराए। इसी भरोसे के चलते एक के बाद एक लोग उसके झांसे में आते गए और लाखों की राशि उसमें निवेश कर दी। जैसे-जैसे लोगों का पैसा जमा होता गया आरोपी की मंशा सामने आने लगी। एक मोटी रकम जमा होते ही दीपक भगत वहां से फरार हो गया। अब तक वह करीब डेढ़ साल से लापता है। लोगों का कहना है कि आरोपी की पत्नी अब भी स्टोरपारा में ही रह रही है लेकिन कोई ठोस जानकारी नहीं दे रही।

Read More : Chhattisgarh Coal Levy Scam: रानू साहू, सौम्या चौरसिया और सूर्यकांत तिवारी को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, छत्तीसगढ़ में रहने पर रोक

Bhilai Double Money Scam:  जब कुछ पीड़ितों ने उसके दूसरे साझेदार केशव बघेल से पैसे वापस मांगे तो उसने भी रकम लौटाने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल जीआरपी पुलिस ने सभी पीड़ितों से लिखित आवेदन लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी ने एक सोची-समझी साजिश के तहत इस ठगी को अंजाम दिया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुट गई है।

सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

उत्तर: इस मामले में लगभग 1 करोड़ 80 लाख रुपये की ठगी की गई है।

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

tikesh Kumar
tikesh Kumar

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।

और भी पढ़ें...

Web Title: Bhilai Double Money Scam: Rs 1.80 crore fraud in Chhattisgarh

शहर की खबरें
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

Raigad Diveagar Beach Incident: खुशियों के बीच अचानक मचा कोहराम, कुछ ही देर में बदल गया पूरा माहौल, 8 छात्रों की मौत से मचा हड़कंप

01 Oct 2026 | 8:24 pm
Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

Ayodhya Parikrama Route: अयोध्या में विकास की नई तस्वीर, दीपोत्सव से पहले बदलेगा 14 कोसी परिक्रमा मार्ग का स्वरूप, श्रद्धालुओं को मिलेंगी नई सुविधाएं

01 Oct 2026 | 7:37 pm