Bhilai IIT Inauguration Live
भिलाई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भिलाई आईआईटी का वर्चुअली उदघाटन किया। वे फिलहाल जम्मू में है जहां से देशभर के अलग अलग राज्योंके शिक्षण संस्थानों का लोकार्पण कर रहे है। आईआईटी के अलावा प्रधानमंत्री मोदी ने कवर्धा और कुरुद केन्द्रीय विद्यालय का लोकार्पण भी किया।
गौरतलब हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में 32,000 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया हैं। ये परियोजनाएं स्वास्थ्य, शिक्षा, रेल, सड़क, विमानन, पेट्रोलियम, नागरिक बुनियादी ढांचे सहित कई क्षेत्रों से संबंधित हैं। इस समारोह में उन्होंने घाटी में पहली इलेक्ट्रिक ट्रेन और संगलदान स्टेशन-बारामूला स्टेशन के बीच ट्रेन सेवा को हरी झंडी दिखाई।