CG BJP Leader Expelled: भाजपा ने इस विधायक प्रतिनिधि को पार्टी से किया निष्कासित, हाल ही में दो नेताओं को दिखाया था बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह?

Ads

CG BJP Leader Expelled: भाजपा ने इस विधायक प्रतिनिधि को पार्टी से किया निष्कासित, हाल ही में दो नेताओं को दिखाया था बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह?

  •  
  • Publish Date - August 26, 2026 / 11:59 AM IST,
    Updated On - August 26, 2026 / 12:10 PM IST

CG BJP Leader Expelled: भाजपा ने इस विधायक प्रतिनिधि को पार्टी से किया निष्कासित, हाल ही में दो नेताओं को दिखाया था बाहर का रास्ता, जानें क्या है वजह? /image: Social Media

HIGHLIGHTS
  • भरतपुर ब्लॉक के विधायक प्रतिनिधि दुर्गाशंकर मिश्रा को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है
  • जारी आदेश के अनुसार, उन्हें 6 साल के लिए भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित किया गया है
  • बताया गया है कि यह कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में कथित रूप से संलग्न रहने के कारण की गई है

रायपुर/मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर। CG BJP Leader Expelled: छत्तीसगढ़ में हाल ही में फर्जी ट्रांसफर मामले में बीजेपी ने बलौदाबाजार जिले के दो नेताओं को पार्टी से निष्काषित कर दिया था। वहीं एक बार फिर पार्टी (CG BJP Action) ने बड़ा एक्शन लेते हुए मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के भाजपा नेता दुर्गाशंकर मिश्रा (Durgashankar Mishra) पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जिसका आदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय (Navin Markandey) ने जारी किया है।

इस मामले में बड़ा एक्शन (CG BJP Action)

CG BJP Leader Expelled आदेश के मुताबिक (Manendragarh BJP Leader) भरतपुर ब्लाक के विधायक प्रतिनिधि दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने के कारण हुई है।

फर्जी ट्रांसफर मामले में दो नेता पार्टी से निष्कासित (Chhattisgarh BJP News)

बलौदाबाजार में फर्जी ट्रांसफर मामले के सामने आने के बाद पुलिस ने दो भाजपा नेताओ को अरेस्ट किया। (Chhattisgarh BJP Two Leaders Expelled) पूर्व में उन्हें पार्टी ने पद से हटाने के बाद अब उन नेताओं को निष्कासित भी कर दिया गया है। इनमें जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी और जिला उपाध्यक्ष पुनीराम पटेल का नाम शामिल है। फिलहाल दोनों नेता अगले छग साल तक पार्टी की किसी भी गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

पढ़ें क्या है फर्जीवाड़े का यह मामला ( BJP Leader Expelled)

CG BJP Leader Expelled दरअसल बलौदाबाजार CMHO के फर्जी हस्ताक्षर से ट्रांसफर ऑर्डर बनाने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पलारी थाना पुलिस ने भाजपा जिला महामंत्री कृष्णा अवस्थी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक करण कुमार देवांगन समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला रोहांशी PHC से मोपर PHC में ट्रांसफर के कथित फर्जी आदेश से जुड़ा है। आरोप है कि फर्जी आदेश में CMHO डॉ. राजेश अवस्थी के हस्ताक्षर का इस्तेमाल किया गया। खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. पंकज वर्मा की शिकायत पर पलारी पुलिस ने BNS की धारा 318(4), 336(3), 337, 338, 340(2) और 3(5) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।

 

ये भी पढ़ें

दुर्गाशंकर मिश्रा को कितने समय के लिए भाजपा से निष्कासित किया गया है?

जारी आदेश के अनुसार, दुर्गाशंकर मिश्रा को 6 साल के लिए पार्टी की सदस्यता से निष्कासित किया गया है।

दुर्गाशंकर मिश्रा किस जिले से जुड़े हैं?

दुर्गाशंकर मिश्रा मनेंद्रगढ़ जिले से जुड़े भाजपा नेता बताए गए हैं और भरतपुर ब्लॉक में विधायक प्रतिनिधि की जिम्मेदारी निभा रहे थे।

भाजपा ने निष्कासन की कार्रवाई क्यों की?

बताया गया है कि पार्टी ने उनके खिलाफ पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलग्न रहने के आरोप में यह अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

निष्कासन का आदेश किसने जारी किया?

जानकारी के अनुसार, निष्कासन संबंधी आदेश भाजपा प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय की ओर से जारी किया गया।

क्या हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ भाजपा ने अन्य नेताओं पर भी कार्रवाई की है?

हां, आपके दिए गए विवरण के अनुसार हाल ही में फर्जी ट्रांसफर मामले में बलौदाबाजार जिले के दो नेताओं को भी पार्टी से निष्कासित किया गया था।