Bhilai chakubazi News : भिलाई में नहीं थम रही चाकूबाजी! बहन के साथ आए छात्र पर बदमाशों का खौफनाक हमला, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

भिलाई में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास का है, जहां बीजापुर से अपनी बहन के साथ परीक्षा देने आए एक छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने पैसे मांगने के बाद चाकू से हमला कर दिया। मना करने पर छात्र पर वार किए गए, जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले जाया गया और बाद में बहन उसे परीक्षा केंद्र भी लेकर पहुंची।

Bhilai chakubazi News : भिलाई में नहीं थम रही चाकूबाजी! बहन के साथ आए छात्र पर बदमाशों का खौफनाक हमला, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Bhilai chakubazi News / Image Source : X


Reported By: Komal Dhanesar,
Modified Date: May 23, 2026 / 03:03 pm IST
Published Date: May 23, 2026 3:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • भिलाई के सुपेला थाना क्षेत्र में छात्र पर चाकू से हमला किया गया।
  • बीजापुर से परीक्षा देने आए छात्र से बदमाशों ने पैसे मांगे थे।
  • पैसे न देने पर चाकू से हमला कर आरोपी फरार हो गए।

भिलाई: Bhilai chakubazi News  छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के भिलाई शहर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला सुपेला थाने के आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास का है, जहाँ बीजापुर से अपनी बहन के साथ परीक्षा देने आए एक छात्र पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया।

बदमाशों ने छात्र से मांगे पैसे

यह वारदात उस समय हुई जब छात्र अपनी बहन के साथ परीक्षा देने के लिए आया हुआ था। Bhilai Chakubazi News आकाशगंगा थोक सब्जी मंडी के पास बदमाशों ने छात्र को रोककर उससे पैसों की मांग की। जब छात्र ने पैसे देने से मना कर दिया, तो बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। इस घटना के तुरंत बाद बहन ने पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल भाई का इलाज करवाया। इलाज पूरा होने के बाद बहन ने छात्र को परीक्षा केंद्र पहुँचाया।

दो अलग थाना क्षेत्र से सामने आई चाकूबाजी की घटना

गौरतलब यह है की भिलाई में अब क्राइम का ग्राफ रोजाना बढ़ता जा रहा है। यहां फिर दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना सामने आई है। यहां पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के शांतिपारा में जहां एक युवक से तीन लोगों ने पैसे और मोबाइल छीनने की कोशिश की और जब असफल रहे तो पीठ पर चाकू से कई बार वार करके फरार हो गए।

इन्हें भी पढ़ें :

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.