Bhilai Rape Case News : दरिंदे ने 3 साल की मासूम को बनाया हवस का शिकार! रस्सी के बंधे थे हाथ और पैर, झकझोर देगी छत्तीसगढ़ के इस जिले में हुई ये वारदात

Ads

भिलाई में 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के आरोप ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है, जबकि बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।

  •  
  • Publish Date - April 25, 2026 / 09:13 PM IST,
    Updated On - April 25, 2026 / 09:13 PM IST

Bhilai Rape Case News / Image Source : ISTOCK IMAGE

HIGHLIGHTS
  • 3 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप
  • चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने दिया वारदात को अंजाम
  • पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

भिलाई: Bhilai Rape Case News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई के पुरैना क्षेत्र से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहाँ एक 3 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगा है। एक नशेड़ी युवक ने चॉकलेट का लालच देकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है, जिससे पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुँच कर बच्ची को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा, साथ ही आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

चॉकलेट का लालच देकर साथ ले गया था आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक नशे का आदी है। उसने बच्ची को चॉकलेट दिलाने का लालच दिया और उसे अपने साथ ले गया और इस वारदात को अंजाम दिया। Purena Village Rape जब बच्ची लंबे समय तक घर नहीं लौटी तब उसकी तलाशी शुरू की गई। तलाशी के दौरान बच्ची NSPCL ग्राउंड के पास मिली, जहाँ उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे। इस मंजर को देख ग्रामीण भड़क उठे।

CG Crime News बच्ची को बरामद कर मेडिकल के लिए भेजा

इस पूरे मामले की सूचना ग्रामीणों ने पुलिस को दी। पुरानी भिलाई पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है। बच्ची को रेस्क्यू कर मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेजा गया है। इस घटना के बाद पुरैना गांव के लोगों में भारी गुस्सा है और उन्होंने पुलिस से आरोपी को सख्त से सख्त सजा देने की मांग की है। मामले पर सीएसपी प्रशांत पैंकरा का कहना है कि आरोपी को पकड़ लिया गया है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की आधिकारिक पुष्टि की जाएगी।

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

गौरतलब यह है कि दुर्ग में बच्ची के साथ दुष्कर्म का यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी मोहन नगर थाना क्षेत्र में 6 साल की मासूम से रेप और हत्या का मामला सामने आया है, जहाँ कन्या भोजन के लिए घर से निकली बच्ची के साथ उसके ही सगे चाचा ने वारदात को अंजाम दिया था। इतना ही नहीं इसके बाद कुछ दिनों पहले ही एक बच्ची के साथ उसके ही पड़ोसी ने दुष्कर्म कर उसे पिलो कवर में भर के कुएं के पास फेंक दिया था।

इन्हे भी पढ़ें:-