Bhilai News: देवउठनी एकादशी से पहले सज गया मीठे गन्ने का बाजार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, पूजा के लिए खरीदारी जोर-शोर से
Bhilai News: देवउठनी एकादशी से पहले सज गया मीठे गन्ने का बाजार, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान, पूजा के लिए खरीदारी जोर-शोर से
Bhilai News/Image Source: IBC24
- एकादशी से पहले मीठे गन्ने का भव्य बाजार
- थोक कीमत 30 रुपए प्रति नग
- पूजा के लिए खरीदारी में भीड़
भिलाई: Bhilai News: देवउठनी एकादशी के मौके पर भिलाई के सेक्टर 2 में मीठे गन्ने का बाजार सज चुका है। इस बार भी तुलसी दुल्हन के मंडप में गन्ना और अन्य पूजा सामग्रियों की तैयारी जोरों पर है। छत्तीसगढ़ के कई जिलों के साथ ही मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश से भी व्यापारी गन्ना बेचने यहां पहुंचे हैं।
देवउठनी एकादशी से दो दिन पहले ही सेक्टर 2 के ग्राउंड में गन्ने का थोक बाजार सजता है जहां जिले के सभी गांवों और आसपास के क्षेत्रों के व्यापारी खरीदारी करने आते हैं। एकादशी के दिन गन्ने की विशेष पूजा होती है इसलिए हर कोई इसे खरीदने के लिए बाजार पहुंचता है।
Bhilai News: इस बार थोक बाजार में गन्ना 30 रुपये प्रति नग बिक रहा है जबकि चिल्हर बाजार तक आते-आते इसका दाम 40 से 45 रुपये प्रति नग पहुंच जाता है। बाजार में खरीदारी का उत्साह देखने लायक है और हर उम्र के लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।
यह भी पढ़ें
- रायपुर में दिनदहाड़े महिला पर हमला! हथौड़े से सिर पर किया वार, सड़क पर खून से लथपथ पड़ी रही
- सभी लैब टेक्नीशियनों को मिलेगा समान वेतन, छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, 2800 ग्रेड पे देने का राज्य सरकार को दिए निर्देश
- इस पार्टी के जिलाध्यक्ष को महिला ने सरेआम चप्पलों से पीटा, बाजार में ये काम करना पड़ गया भारी, वीडियो वायरल

Facebook


