Bhilai Sex Racket: एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां…. छत्तीसगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! किराए के मकान में पहुंचे अफसर तो नजारा देख उड़े होश, ऐसे खुला राज
Bhilai Sex Racket: एक क्लिक में ऐसे मिलती थीं सुंदर लड़कियां.... छत्तीसगढ़ में हाई-प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! किराए के मकान में पहुंचे अफसर तो नजारा देख उड़े होश, ऐसे खुला राज
Bhilai Sex Racket/Image Source: IBC24
- भिलाई में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश
- सोशल मीडिया से होती थी डील
- रैकेट संचालिका गिरफ्तार
भिलाई: Bhilai Sex Racket Bust News: भिलाई की पॉश कॉलोनी नेहरू नगर स्थित विद्याविहार कॉलोनी के एक मकान में लंबे समय से चल रहे सेक्स रैकेट का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सेक्स रैकेट चलाने वाली एक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है जबकि आठ युवतियों को वहां से बरामद किया गया है।
पॉश कॉलोनी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़! (Bhilai Sex Racket Bust)
Bhilai Sex Racket Bust News: जानकारी के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को शिकायत की थी कि इस मकान में अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं। इसके बाद पुलिस ने पूरी योजना के तहत एक पॉइंटर को ग्राहक बनाकर वहां भेजा। जैसे ही ग्राहक की डील सेक्स रैकेट चलाने वाली महिला से हुई, पॉइंटर ने पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छापेमार कार्रवाई की। इस कार्रवाई में IUCAW की डीएसपी भारती मरकाम, रक्षा टीम, स्मृति नगर चौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम की अहम भूमिका रही।
बुटीक की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट (Sex Racket Busted In Bhilai)
Bhilai Sex Racket Bust News: सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी महिला धनवंती रावत उर्फ रीना सिंह सुपेला क्षेत्र में बुटीक चलाती है और उसी की आड़ में यह सेक्स रैकेट संचालित कर रही थी। वह ग्राहकों को सोशल मीडिया के जरिए युवतियों की फोटो दिखाकर उनसे डील तय करती थी। पुलिस जांच के दौरान उसके मोबाइल में इन आठ युवतियों के अलावा अन्य कई लड़कियों के फोटो और नंबर भी मिले हैं। बताया जा रहा है कि जिस मकान में यह रैकेट चल रहा था, उसे आरोपी महिला ने किराए पर लिया हुआ था। यहां उसने छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के साथ-साथ पश्चिम बंगाल से भी युवतियों को बुलाकर रखा हुआ था और उनके जरिए देह व्यापार कराया जा रहा था।
कार्रवाई के दौरान पुलिस को मौके से 12 मोबाइल फोन, 5500 रुपये नकद और कुछ आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। पुलिस ने बरामद की गई आठ युवतियों से पूछताछ के बाद उन्हें वापस भेज दिया है, जबकि रैकेट की संचालक महिला और एक ग्राहक को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें
- आधी रात से महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल! 8% से ज्यादा बढ़े दाम, कीमतें बढ़ने के बाद जानिए आपके शहर में क्या है रेट
- छत्तीसगढ़ में गैस सिलेंडर का संकट! सिर्फ इतने दिन का बचा है स्टॉक… बंद होने के कगार पर पहुंचे रायपुर के होटल-रेस्टॉरेंट
- राहुल गांधी को इतने बार रोका गया? लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर अविश्वास प्रस्ताव! संसद में आज गरमाएगी बहस
- मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन! इस जगह फंसी भारतीय टीम… अब दूतावास ने दी बड़ी अपडेट

Facebook



