CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट गहराया! टोकन शुरू… लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर, खरीदी केंद्रों में ये नजारा देख बढ़ी किसानों की चिंता

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट गहराया! टोकन शुरू... लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर, खरीदी केंद्रों में ये नजारा देख बढ़ी किसानों की चिंता

CG Dhan Kharidi: छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट गहराया! टोकन शुरू… लेकिन कर्मचारी हड़ताल पर, खरीदी केंद्रों में ये नजारा देख बढ़ी किसानों की चिंता

CG Dhan Kharidi/Image Source: IBC24


Reported By: Akash Rao,
Modified Date: November 13, 2025 / 03:35 pm IST
Published Date: November 13, 2025 3:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • दुर्ग में धान खरीदी पर संकट
  • कर्मचारी हड़ताल से ठप हुई व्यवस्था
  • किसानों की बढ़ी चिंता

दुर्ग: CG Dhan Kharidi: जिले में धान खरीदी पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। सहकारी समिति कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के बाद कई प्रकार की समस्याएं धान खरीदी पर उमड़ पड़ी हैं। धान खरीदी केंद्रों और समितियों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

टोकन शुरू, लेकिन कर्मचारी गायब (CG Dhan Kharidi News)

टोकन काटने का समय प्रारंभ हो गया है लेकिन ऐसे में टोकन काटने वाला कर्मचारी हड़ताल पर है। वहीं किसानों को बड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। धान खरीदी केंद्रों में ताले लटके हुए हैं और जिन खरीदी केंद्रों में कर्मचारी मौजूद हैं वहां किसान नहीं पहुंच रहे हैं क्योंकि किसानों में यह असमंजस है कि धान खरीदी करने वाला कोई कर्मचारी होगा या नहीं।

87 समितियां ठप, 1.12 लाख किसान इंतजार में (CG Dhan Kharidi Update)

CG Dhan Kharidi: बता दें दुर्ग जिले में करीब 87 सहकारी समितियां सहित 102 धान उपार्जन केंद्र मौजूद हैं, जहां 1 लाख 12 हजार से अधिक किसान रजिस्टर्ड हैं। अब ऐसे में किसानों को राहत कब तक मिल पाएगी, यह आने वाला समय ही बताएगा।

यह भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

टिकेश वर्मा- जमीनी पत्रकारिता का भरोसेमंद चेहरा... टिकेश वर्मा यानी अनुभवी और समर्पित पत्रकार.. जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव हैं। राजनीति, जनसरोकार और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर बेबाकी से सरकार से सवाल पूछता हूं। पेशेवर पत्रकारिता के अलावा फिल्में देखना, क्रिकेट खेलना और किताबें पढ़ना मुझे बेहद पसंद है। सादा जीवन, उच्च विचार के मानकों पर खरा उतरते हुए अब आपकी बात प्राथिकता के साथ रखेंगे.. क्योंकि सवाल आपका है।