Ebola Virus Alert Chhattisgarh / Image Source : FILE
दुर्ग : Ebola Virus Alert Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग इबोला वायरस को लेकर पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा और सतर्कता के लिहाज से दुर्ग में तीन लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। ये तीनों लोग हाल ही में साउथ अफ्रीकी देशों कांगो, इथियोपिया और एक अन्य देश से यात्रा कर वापस लौटे हैं।
राहत की बात यह है कि अभी तक जांच में इन तीनों व्यक्तियों में इबोला वायरस के किसी भी लक्षण की पुष्टि नहीं हुई है। Durg Ebola Suspect Isolation स्वास्थ्य विभाग ने केवल सुरक्षा और एहतियात के तौर पर इन्हें 21 दिनों के लिए आइसोलेशन में रखा है ताकि प्रोटोकॉल के तहत उनकी निगरानी की जा सके।
इस मामले पर छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि साउथ अफ्रीकी देशों में इबोला वायरस के मामले पाए जाने के बाद राज्य सरकार पूरी तरह मुस्तैद है। स्वास्थ्य मंत्री ने साफ किया कि स्वास्थ्य विभाग ने इबोला को लेकर एक महीना पहले ही अपनी सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं।