Reported By: Komal Dhanesar
,Durg Crime News / Image Source : AI GENERATED
दुर्ग : Durg Crime News छत्तीसगढ़ के दुर्ग ज़िले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां बीएड करने वाली एक युवती की उसके ही प्रेमी ने फोन न उठाने की वजह से गला दबाकर हत्या कर दी। दोनों युवक-युवती साथ में बीएड की पढ़ाई कर रहे थे। इस पूरे मामले की सूचना आरोपी ने खुद पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है। यहां बालोद की रहने वाली मृतिका युनेश्वरी वर्मा और आरोपी साथ में बीएड की पढ़ाई करते थे। CG Crime News युवती पुलगांव इलाके में किराये से रहती थी, वहीं आरोपी सुभाष नगर में रहता था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले एक साल से दोस्ती और प्रेम संबंध था। आरोपी लगातार उसे फोन कर रहा था, लेकिन युवती उसका फोन नहीं उठा रही थी।
इस बात से नाराज़ होकर आरोपी युवती के कमरे में पहुंच गया और बहला-फुसलाकर उसे अपने कमरे में ले गया। कमरे के अंदर दोनों के बीच जमकर विवाद हुआ और विवाद के दौरान आरोपी ने आवेश में आकर उसका गला दबा दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई।इसके बाद आरोपी ने पुलिस को फोन कर बताया कि आपसी विवाद में गला दबाने की वजह से युवती बेहोश हो गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस पूरे मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।