PM Modi Address to Nation: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?

PM Modi Address to Nation: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?

PM Modi Address to Nation: आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे पीएम मोदी, क्या होने वाला है कोई बड़ा ऐलान?

PM Modi Address to Nation | Photo Credit: IBC24

Modified Date: April 18, 2026 / 02:58 pm IST
Published Date: April 18, 2026 2:57 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी आज रात 8:30 बजे राष्ट्र को संबोधित करेंगे
  • संबोधन का विषय आधिकारिक रूप से घोषित नहीं
  • लेकिन महिला आरक्षण पर चर्चा की संभावना

नई दिल्ली: PM Modi Address to Nation पीएम नरेंद्र मोदी आज रात 8:30 बजे देश को संबोधित करेंगे। हालांकि पीएम मोदी किस विषय पर संबोधित करेंगे, इस बारें में जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन संभावना जताया जा रहा है कि PM महिला आरक्षण से जुड़े संविधान संशोधन बिल संसद में पास न हो पाने पर बात कर सकते हैं। यह संबोधन लाइव प्रसारित किया जाएगा।

PM Modi Address to Nation आपको बता दें कि इस समय सरकार का पूरा फोकस डिलिमिटेशन करके सीटों को बढ़ाकर 33 फीसदी महिलाओं को आरक्षण देने पर है तो पीएम मोदी आज अपना संबोधन इसी मुद्दे पर रख सकते हैं। हालांकि आधिकारिक रूप से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

PM मोदी का राष्ट्र के नाम प्रमुख संबोधन

  • 8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे): नोटबंदी की घोषणा।
  • 8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे): जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया।
  • 19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की।
  • 24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा।
  • 14 अप्रैल 2020 (सुबह 10 बजे – विशेष उल्लेख): लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा।
  • 12 मई 2020 (रात 8:00 बजे): आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा।
  • 21 सितंबर 2025: PM मोदी ने ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की, जो 22 सितंबर से लागू हुआ।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 8 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।