Reported By: Akash Rao
,Durg Crime News / Image Source : FILE
दुर्ग : Durg Crime News छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं के पास बोरे में बंद मिली। मासूम की हालत बेहद गंभीर है और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
शुरुआती जांच में दरिंदगी की जो तस्वीर सामने आई है, वह डराने वाली है। हैवानों ने बच्ची का मुंह तकिए के कवर से बांध दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। Chhattisgarh Crime News 2026 बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संदिग्ध के घर से बच्ची के कटे हुए बाल और चप्पल बरामद किए है । मौके पर एफएसएलकी टीम और उतई पुलिस सुराग जुटाने में लगी है।
इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की और इस अपराध की कड़ी निंदा की। DURG BORI ME BACCHI सांसद ने बताया कि बच्ची का इलाज जारी है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। दूसरी तरफ, ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने उतई थाने का घेराव कर दिया है। उग्र भीड़ पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-