Durg Crime News : कुएं के पास बोरे में मिली 5 साल की बच्ची, दरिंदे के घर से मिलीं ये खौफनाक चीजें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

दुर्ग में 5 साल की मासूम बच्ची बोरे में बंद कुएं के पास मिली, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया।

Durg Crime News : कुएं के पास बोरे में मिली 5 साल की बच्ची, दरिंदे के घर से मिलीं ये खौफनाक चीजें, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Durg Crime News / Image Source : FILE


Reported By: Akash Rao,
Modified Date: April 10, 2026 / 10:30 pm IST
Published Date: April 10, 2026 10:24 pm IST
HIGHLIGHTS
  • 5 साल की बच्ची बोरे में बंद कुएं के पास मिली ।
  • मुंह बांधने और दुष्कर्म की आशंका, जांच जारी।
  • ग्रामीणों का उग्र विरोध, थाने का घेराव।

दुर्ग : Durg Crime News  छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक 5 साल की मासूम बच्ची अपने घर से कुछ ही दूरी पर स्थित एक कुएं के पास बोरे में बंद मिली। मासूम की हालत बेहद गंभीर है और उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

तकिए के कवर से दबाया मुंह, घर से मिले बाल

शुरुआती जांच में दरिंदगी की जो तस्वीर सामने आई है, वह डराने वाली है। हैवानों ने बच्ची का मुंह तकिए के कवर से बांध दिया था ताकि वह चिल्ला न सके। Chhattisgarh Crime News 2026 बच्ची के साथ दुष्कर्म होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। पुलिस ने संदिग्ध के घर से बच्ची के कटे हुए बाल और चप्पल बरामद किए है । मौके पर एफएसएलकी टीम और उतई पुलिस सुराग जुटाने में लगी है।

सांसद पहुंचे अस्पताल, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

इस पूरे मामले की सूचना मिलते ही सांसद विजय बघेल जिला अस्पताल पहुँचे। उन्होंने बच्ची और उसके परिजनों से मुलाकात की और इस अपराध की कड़ी निंदा की। DURG BORI ME BACCHI सांसद ने बताया कि बच्ची का इलाज जारी है और वह डॉक्टरों की निगरानी में है। दूसरी तरफ, ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। बड़ी संख्या में महिलाओं और ग्रामीणों ने उतई थाने का घेराव कर दिया है। उग्र भीड़ पुलिस की गिरफ्त में मौजूद आरोपी को उन्हें सौंपने की मांग कर रही है। स्थिति को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.