Durg News: छत्तीसगढ़ की इस चर्चित प्राचार्या को किया निलंबित, विद्यार्थियों से चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र पर कही थी ये बड़ी बात

Ads

Durg News: छत्तीसगढ़ की इस चर्चित प्राचार्या को किया निलंबित, विद्यार्थियों से चोटी, तिलक और रक्षा सूत्र पर कही थी ये बड़ी बात

  • Reported By: Akash Rao

    ,
  •  
  • Publish Date - September 23, 2025 / 06:12 PM IST,
    Updated On - September 23, 2025 / 06:12 PM IST

Durg News/Image Source: IBC24

HIGHLIGHTS
  • दुर्ग की प्राचार्या संगीता नायर निलंबित,
  • धार्मिक भेदभाव और कदाचार के आरोप,
  • छत्तीसगढ़ शासन ने लिया कड़ा फैसला,

दुर्ग: Durg News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला दुर्ग की प्राचार्या एस. संगीता नायर को छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

शासन को प्राप्त शिकायतों में उल्लेख किया गया कि नायर द्वारा विद्यालय के विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर चोटी, तिलक एवं रक्षा सूत्र आदि के संबंध में अनुचित टिप्पणियाँ की गईं। साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा केंद्र के कार्य में केंद्राध्यक्ष को सहयोग नहीं किया सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा से संबंधित दस्तावेजों का निराकरण एवं पावती नहीं दी और विद्यालय के कर्मचारियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

Durg News: यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 का उल्लंघन है और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। इस पर राज्य शासन ने कार्यवाही करते हुए नायर को निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें

 

 

Durg में "प्राचार्या निलंबन" का मामला किस स्कूल से जुड़ा है?

A1: यह मामला स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट हिंदी माध्यम जेआरडी शासकीय बहुउद्देश्यीय उच्चतर माध्यमिक शाला, दुर्ग से जुड़ा है।

"प्राचार्या निलंबन" का कारण क्या बताया गया है?

A2: प्राचार्या एस. संगीता नायर पर विद्यार्थियों को धार्मिक आधार पर अनुचित टिप्पणियाँ करने, कर्मचारियों को मानसिक प्रताड़ना देने और परीक्षा केंद्र में सहयोग नहीं करने जैसे आरोप हैं।

क्या "प्राचार्या निलंबन" नियमों का उल्लंघन माना गया है?

A3: हाँ, यह छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के उल्लंघन और गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है।

"प्राचार्या निलंबन" से जुड़े दस्तावेजों में क्या अनियमितताएँ थीं?

A4: बताया गया है कि सेवानिवृत्त व्याख्याता के अवकाश लेखा संबंधी दस्तावेजों का निराकरण और पावती नहीं दी गई थी।

क्या "प्राचार्या निलंबन" पर आगे कोई जांच होगी?

A5: हाँ, शासन द्वारा निलंबन के बाद आगे जांच की जाएगी और जांच के निष्कर्षों के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।