Bhilai News: मूर्ति खंडित…हटा दिए वस्त्र, नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़

Ads

Bhilai News: मूर्ति खंडित...हटा दिए वस्त्र, नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़! Maa Parvati Statue fragmented

  •  
  • Publish Date - October 12, 2023 / 10:56 AM IST,
    Updated On - October 12, 2023 / 10:56 AM IST

This browser does not support the video element.

भिलाई: Maa Parvati Statue fragmented  छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है, जिसके बाद प्रशासन सख्त हो गई है। लेकिन दूसरी ओर भिलाई में एक बार फिर आसमाजिक तत्वों ने माहौल खराब करने की कोशिश की है। यहां बदमाशों ने मां पार्वती की मूर्ति को खंडित कर कपड़े हटा दिए हैं। मामले की सूचना मिलने ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंची और सीसीटीवी खंगाल रही है।

Read More: PM Modi Uttrakhand Visit: देवभूमि पहुंचे पीएम मोदी, कैलाश यात्रियों को देने जा रहे 4200 करोड़ रुपए की सौगात

Maa Parvati Statue fragmented  मिली जानकारी के अनुसार मामला छावनी थाना क्षेत्र, जहां आसमाजिक तत्वों ने नवरात्रि से पहले मां पार्वती की मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने देवी की मूर्ति को खंडित कर दिया और उनके वस्त्र हटा दिए हैं। वहीं, जब स्थानीय महिलाओं की नजर पड़ी तो उन्होंने देवी को वापस वस्त्र पहनाए और मामले की सूचना पुलिस को दी।

Read More: Janjgir News: डकैती करने वाले 7 आरोपी सहित कबाड़ी गिरफ्तार, पिकअप वाहन सहित 15 लाख का सामान किया जब्त

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब आसमाजिक तत्वों ने देवी-देवताओं की ​मूर्ति के साथ छेड़छाड़ कर धार्मिक भावना को भड़काने का काम किया है। पहले भी ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं। अब देखना होगा कि लगातार ऐसे मामले सामने आने के बाद प्रशासन क्या कार्रवाई करती है।

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp