Vande Bharat: TMC में ‘फूट’ की आहट, ‘दीदी’ के तीखे तेवर, ममता का हल्लाबोल… बंगाल में फिर बवाल! क्या प्रदेश में दोहराया जाएगा ‘महाराष्ट्र मॉडल’

Ads

Mamata Banerjee Protest News: ममता बनर्जी ने वाई-चैनल धरना स्थल पर समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला और विरोधियों को सीधी चुनौती दे डाली।

  •  
  • Publish Date - June 2, 2026 / 11:58 PM IST,
    Updated On - June 2, 2026 / 11:59 PM IST

Mamata Banerjee Protest News|| Image- associated press

HIGHLIGHTS
  • ममता बनर्जी ने आज समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला और विरोधियों को सीधी चुनौती दे डाली।
  • ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है।
  • ममता बनर्जी ने अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले का मुद्दा भी उठाया।

Mamata Banerjee Protest News: नई दिल्ली: हार के बाद हौसला नहीं टूटा है, सत्ता भले हाथ से निकल गई हो, लेकिन संघर्ष की राजनीति करने वाली ममता बनर्जी एक बार फिर सड़क पर लौट आई हैं। विधानसभा चुनाव में करारी हार के बाद पहली बार कोलकाता के वाई-चैनल धरना स्थल पर ममता ने समर्थकों के साथ मोर्चा संभाला और विरोधियों को सीधी चुनौती दे डाली।

पहली बार बड़े सार्वजनिक कार्यक्रम में पहुंचीं ममता ने दावा किया कि उनकी पार्टी को तोड़ने की कोशिश हो रही है। टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराया जा रहा है और पुलिस भी दबाव बनाने का काम कर रही है।

Mamata Banerjee Protest News:  धरने के दौरान ममता ने अपने भतीजे और सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए कथित हमले का मुद्दा भी उठाया। (Mamata Banerjee Protest News) साथ ही चुनावी नतीजों पर भी सवाल उठाए और आरोप लगाया कि कई सीटों पर मतगणना और चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी हुई। हालांंकि ममता के निशाने पर सिर्फ बीजेपी नहीं थी। उन्होंने अपनी पार्टी के भीतर बढ़ती नाराजगी और बगावती सुरों पर भी इशारों में जवाब दिया। यानी सत्ता जाने के बाद अब ममता की सबसे बड़ी चुनौती विपक्ष नहीं। बल्कि अपनी पार्टी को एकजुट रखना भी है।

हालांकि बीजेपी ने ममता के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए तंज कसा कि जनता ने टीएमसी सरकार के खिलाफ वोट दिया और अब हार की वजह तलाशने के बजाय ममता को आत्ममंथन करना चाहिए।

Mamata Banerjee Protest News:  एक दौर था जब सड़क से सत्ता तक का सफर ममता बनर्जी की पहचान बना था…आज सत्ता से सड़क तक की वापसी उनकी मजबूरी भी है और रणनीति भी। (Mamata Banerjee Protest News) टीएमसी में टूट की चर्चा, नेताओं की नाराजगी और विपक्ष के हमलों के बीच ममता ने अपने समर्थकों को संदेश दे दिया है कि लड़ाई जारी रहेगी..अब देखना होगा कि दीदी के पुराने आंदोलनकारी तेवर क्या टीएमसी को नए राजनीतिक संकट से बाहर निकाल पाते हैं?

इन्हे भी पढ़ें:-