ED Action On Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन 13 ठिकानों से इतने लाख रुपए बरामद, जब्त सोने की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Ads

छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को लेकर ED की बड़ी कार्रवाई, इन 13 ठिकानों से इतने लाख रुपए बरामद, ED Action On Chhattisgarh Liquor Scam

  •  
  • Publish Date - May 3, 2026 / 04:55 PM IST,
    Updated On - May 3, 2026 / 04:55 PM IST
HIGHLIGHTS
  • ईडी की छापेमारी में 53 लाख नकद और 3.234 किलो सोना बरामद
  • रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर में 13 ठिकानों पर कार्रवाई
  • 2 हजार करोड़ से अधिक के कथित घोटाले की जांच जारी

रायपुर। ED Action On Liquor Scam: छत्तीसगढ़ में कथित आबकारी घोटाले के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बीते दिनों रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में छापेमार कार्रवाई की थी। 13 जगहों पर एक साथ चल रही कार्रवाई अब खत्म हो गई है। इन जगहों से प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की टीम को कई अहम दस्तावेजों के साथ कैश और सोना भी मिले हैं।

ED Action On Liquor Scam: प्रवर्तन निदेशालय यानी ED की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इन जगहों से छापेमारी के दौरान 53 लाख रुपये नकद, 3.234 किलोग्राम सोना और बुलियन भी बरामद हुआ है। जब्त सोने के गहनों और बुलियन की कीमत करीब 5.39 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी गई है। ईडी के अधिकारियों के अनुसार, जिन ठिकानों पर कार्रवाई हुई, वे शराब कारोबारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और व्यापारी बताए जा रहे हैं। ED को शक है कि, इन लोगों ने शराब घोटाले से जुड़ी अवैध रकम को ठिकाने लगाने और उसे वैध दिखाने में अहम भूमिका निभाई। एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई के बाद मामले में और खुलासे होने की संभावना है।

जानिए क्या है छत्तीसगढ़ का शराब घोटाला?

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED जांच कर रही है। ED ने ACB में FIR दर्ज कराई है। दर्ज FIR में 2 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के घोटाले की बात कही गई है। ED ने अपनी जांच में पाया कि तत्कालीन भूपेश सरकार के कार्यकाल में IAS अफसर अनिल टुटेजा, आबकारी विभाग के एमडी AP त्रिपाठी और कारोबारी अनवर ढेबर के सिंडिकेट के जरिए घोटाले को अंजाम दिया गया था।

ईडी ने किन जिलों में छापेमारी की?

रायपुर, दुर्ग/भिलाई और बिलासपुर जिलों में 13 ठिकानों पर छापेमारी की गई।

छापेमारी में क्या-क्या बरामद हुआ?

53 लाख रुपये नकद, 3.234 किलोग्राम सोना और बुलियन जब्त किया गया है।

बरामद सोने की कीमत कितनी है?

जब्त सोने और गहनों की कीमत करीब 5.39 करोड़ रुपये आंकी गई है।

शराब घोटाले में कितनी राशि की बात सामने आई है?

एफआईआर के अनुसार 2 हजार करोड़ रुपये से अधिक के घोटाले की बात कही गई है।

इस मामले में कौन-कौन जांच के दायरे में हैं?

शराब कारोबारी, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, व्यापारी और कुछ पूर्व अधिकारी जांच के दायरे में बताए जा रहे हैं।