बुजुर्ग महिला से दिनदहाड़े ठगी, पत्थर से भरी पोटली पकड़ाकर सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए शातिर

Ads

पत्थर से भरी पोटली पकड़ाकर सोने की चेन और अंगूठी लेकर फरार हो गए शातिर! Elderly woman cheated in broad daylight in Raipur

  •  
  • Publish Date - August 2, 2021 / 12:07 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:27 PM IST

Raipur Me Thagi

रायपुर: राजधानी रायपुर में शातिर ठग और उठाईगिरो के हौंसले इतने बुलंद है कि शहर की सबसे व्यस्तम मालवीय रोड़ पर दिनदहाडे सरेराह बुजुर्ग महिला को अपने झांसे में लेकर कपडे में पत्थर बांधकर सोने की चेन और अंगुठी ठगकर फरार हो जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां बाजार में खरीददारी करने गई एक 70 साल की बुजुर्ग महिला को अपना शिकार बनाकर गले में पहनी सोने की चेन और हाथ की अंगुठी लेकर फरार हो गए

9 अगस्त तक लॉकडाउन, साप्ताहिक बाजार सहित कई सुविधाओं पर लगा प्रतिबंध, यहां लिया गया फैसला

दरअसल नयापारा चुड़ीलाइन निवासी 70 साल की बुजुर्ग महिला जुबेदा बैगम अकेली घर का सामान लेने गई थी। इसी दौरान दो अज्ञात शातिर ठगों ने मौके का फायदा उठाकर दुर्ग जाने की बस मिलने का पता पूछा और सुबह से कुछ खाया नहीं है कहकर पैसे की मांग की। इसके बाद आरोपियों ने महिला को झांसे में लेकर सोने की चेन और अंगुठी लेकर फरार हो गए।

Read More: बेरोजगार हुआ पति, तो पत्नी ने कर लिया ससुराल छोड़ मायके जाने का फैसला, दी दहेज मामले में फंसाने की धमकी