Jashpur Crime News: जादू-टोना के शक में शख्स ने वृद्ध महिला के साथ कर दिया कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में फैली सनसनी

Jashpur Crime News: जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur Crime News: जादू-टोना के शक में शख्स ने वृद्ध महिला के साथ कर दिया कांड, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान, इलाके में फैली सनसनी

Jashpur Crime News/Image Credit: IBC24.in


Reported By: priyal jindal,
Modified Date: April 5, 2026 / 08:22 am IST
Published Date: April 5, 2026 8:22 am IST
HIGHLIGHTS
  • जशपुर जिले में जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई।
  • वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
  • पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Jashpur Crime News: जशपुर: छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जादू-टोना के शक में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत गितारीपानी गांव की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। जानकारी के अनुसार, आरोपी छंदनु राम को लंबे समय से शक था कि गांव में अकेली रह रही वृद्ध महिला उसके परिवार पर जादू-टोना करती है।

क्या है पूरा मामला?

बताया जा रहा है कि, आरोपी का बच्चा अक्सर बीमार रहता था, जिसे लेकर वह महिला पर अंधविश्वास के चलते आरोप लगाता था। इसी शक ने धीरे-धीरे हिंसक रूप ले लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने गुस्से में आकर वृद्ध महिला पर डंडे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर चोट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। (Jashpur Crime News) घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर बगीचा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी छंदनु राम को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण जादू-टोना का अंधविश्वास सामने आ रहा है। मामले में हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में फैले अंधविश्वास और जादू-टोना जैसी कुप्रथाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। (Jashpur Crime News) प्रशासन लोगों से अपील कर रहा है कि किसी भी प्रकार के अंधविश्वास में आकर कानून हाथ में न लें और किसी भी संदेह की स्थिति में पुलिस को सूचना दें। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.