किसान आंदोलन को लेकर बोले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कहा- आंदोलन वापस नहीं लिया बल्कि स्थगित किया..

Ads

आज सोनाखान राजाराव पठार में दो जगह का दौरा है। सीएम के साथ मंत्री कवासी लखमा और प्रेम साय सिंह भी मौजूद रहे।

  •  
  • Publish Date - December 10, 2021 / 01:39 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:50 PM IST

cm bhupesh

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सोनाखान रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा की। इस दौरान सीएम ने शहीद वीर नारायण सिंह को नमन कर उनकी शहादत को याद किया। कहा कि उस माटी को नमन करने का अवसर हमें प्राप्त हुआ है। आज सोनाखान राजाराव पठार में दो जगह का दौरा है। सीएम के साथ मंत्री कवासी लखमा और प्रेम साय सिंह भी मौजूद रहे।

छत्तीसगढ़ की ताजातरीन खबरों के लिए जुड़े हमारे WhatsApp  ग्रुप से,Click करें !

यह भी पढ़ें :  प्रदेश प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने भिलाई, चरोदा और रिसाली नगर निगम के उम्मीदवारों की ली बैठक, दी ये नसीहत

किसान आंदोलन को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किसानों ने आंदोलन वापस नहीं लिया बल्कि स्थगित किया है। किसान संगठनों ने केंद्र सरकार की शर्तो को भी माना है। समय समय पर उसकी जानकारी लेते रहेंगे। उनका आंदोलन अभी भी समाप्त नहीं हुआ है।

यह भी पढ़ें :  कांग्रेस 15 नगरीय निकायों में चुनाव के लिए कल जारी करेगी घोषणा पत्र, पार्टी कर सकती है ये वादे

कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के फैलाव को रोकने की तैयारियों को लेकर सीएम ने कहा किईश्वर से प्रार्थना है कि छत्तीसगढ़ में ओमिक्रोन की दस्तक ना हो। अगर ओमिक्रोन की दस्तक प्रदेश में होती है तो तैयारियां पूरी है।

यह भी पढ़ें : जिहादी हिंसा से अब तक हजारों की मौत, प्रधानमंत्री जोसेफ को पद से हटाया