Reported By: Rajkumar Sahu
,Janjgir Champa Suicide News/Image Source: IBC24 File
जांजगीर-चांपा। Janjgir Champa Suicide News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहां अकलतरा के अनुदान प्राप्त आरके सिंह स्कूल में चौकीदार श्याम प्रधान ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी भिजवा दिया है. चौकीदार ने किस वजह से फांसी लगाई है, इसका अभी पता नहीं चल सका है. पुलिस द्वारा जांच की जा रही है. (Akaltara School News)
Janjgir Champa Suicide News मिली जानकारी के अनुसार, अकलतरा के आरके सिंह स्कूल के चौकीदार श्याम प्रधान ने पंखे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. सुबह जब सफाईकर्मी स्कूल पहुंचा तो पंखे पर चौकीदार की लाश लटकी हुई थी. सफाईकर्मी ने इसकी सूचना स्कूल के प्राचार्य को दी. फिर मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है. पुलिस जांच में जुटी हुई है.
ये भी पढ़ें