Raipur Factory Blast News: राजधानी की इस फैक्ट्री में हुआ धमाका, इतने मजदूरों के मौत की खबर, घायलों को इलाज के लिए भेजा गया अस्पताल

Ads

Raipur Factory Blast News: रायपुर के उरला की थ्रीडी फैक्ट्री में एक भीषण धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में 2 से 3 मजदूरों की मौत होने की खबर है।

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 08:09 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 08:24 PM IST

Raipur Factory Blast News/Image Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • रायपुर के उरला की थ्रीडी फैक्ट्री में एक भीषण धमाका हुआ है।
  • इस ब्लास्ट में 2 से 3 मजदूरों की मौत होने की खबर है।
  • वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा रहा है।

Raipur Factory Blast News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के उरला से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां बेन्द्री स्थित थ्रीडी फैक्ट्री में मंगलवार शाम को एक भीषण धमाका हुआ है। इस ब्लास्ट में अब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई मजदूर गंभीर रूप से घायल है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल भेजा रहा है।

कैसे हुआ हादसा?

शुरूआती जानकारी के अनुसार फैक्ट्री में ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से जोरदार ब्लास्ट हुआ, जिससे पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई। (Raipur Factory Blast News) हादसे में दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वहीं, कई मजदूरों के अब भी लापता होने की सूचना मिल रही है, जिनकी तलाश जारी है।

मजदूरों के परिजनों में भारी आक्रोश

Raipur Factory Blast News: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और 108 एंबुलेंस की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। हादसे के बाद फैक्ट्री के बाहर मजदूरों के परिजनों की भारी भीड़ जुट गई, जिनमें घटना को लेकर काफी आक्रोश देखा गया।

 

इन्हें भी पढ़ें:-