Reported By: Star Jain
,CG Electricity Department News/Image Credit: IBC24.in
CG Electricity Department News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित बिजली कंपनी के क्षेत्रीय गोदाम में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से ट्रांसफार्मर, केबल और अन्य विद्युत उपकरण जलने की घटना की जांच दो साल बाद भी पूरी नहीं हो सकी है। हालांकि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस आगजनी की घटना के लिए सरकार ने 6 सदस्य वाली जांच कमेटी बनाई थी, जिसके अध्यक्ष CSPDCL के MD भीम सिंह को बनाया गया था। लेकिन दो साल बाद इस घटना की जांच पूरी नहीं हो सकी है।
इस बीच रायपुर सहित भिलाई, रायगढ़ और कोरबा में हुई आगजनी की घटनाओं से 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान की भरपाई के लिए कंपनी ने 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग की थी। (CG Electricity Department News) कंपनी चाहती थी कि इस राशि को बिजली टैरिफ में जोड़कर उपभोक्ताओं से वसूला जाए। सुनवाई के दौरान आयोग ने कंपनी से पूछा कि जिन सामग्रियों का नुकसान हुआ, उनका बीमा कराया गया था या नहीं।
CG Electricity Department News: दस्तावेजों की जांच के बाद आयोग ने पाया कि कंपनी बीमा संबंधी पर्याप्त सबूत पेश नहीं कर सकी। जिसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग (CSERC) ने बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत देते हुए छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) की 66.57 करोड़ रुपए के नुकसान को बिजली दरों में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है।
इन्हें भी पढ़ें:-