CG Nigam Mandal Niyukti: छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों के लिए नामों का ऐलान, गौरीशंकर श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, जानिए कहां हुई किसकी नियुक्ति

Ads

छत्तीसगढ़ में निगम-मंडलों के लिए नामों का ऐलान, गौरीशंकर श्रीवास को मिली बड़ी जिम्मेदारी, Chhattisgarh Nigam Mandal Niyukti News

  •  
  • Publish Date - July 7, 2026 / 08:33 PM IST,
    Updated On - July 7, 2026 / 08:46 PM IST

Chhattisgarh Nigam Mandal Niyukti. image source: ibc24 file

रायपुर। Chhattisgarh Nigam Mandal Niyukti छत्तीसगढ़ सरकार ने लंबे इंतजार के बाद विभिन्न निगम, मंडलों, बोर्डों, आयोगों और प्राधिकरणों में नियुक्तियों की घोषणा कर दी है। सरकार ने 13 विभिन्न संस्थाओं में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्य के रूप में कुल 24 लोगों को जिम्मेदारी सौंपी है।

Chhattisgarh Nigam Mandal Niyukti जारी सूची के अनुसार ममता साहू को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं रामलाल चौहान को छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति (एससी) आयोग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अहिवारा के सौरभ जागृत को सदस्य बनाया गया है। आनंद निषाद को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि राजेश राजपूत को छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्या मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा राजेंद्र नायक को छत्तीसगढ़ शाकंभरी बोर्ड का अध्यक्ष, सुधीर गौतम को छत्तीसगढ़ शिक्षा आयोग का अध्यक्ष तथा गौरीशंकर श्रीवास को राज्य केश शिल्पी बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं प्रसन्ना अवस्थी को छत्तीसगढ़ फिल्म विकास निगम में सदस्य के रूप में नियुक्ति दी गई है।