हिमाचल के बिलासपुर में सड़क हादसे में किसान की मौत

Ads

हिमाचल के बिलासपुर में सड़क हादसे में किसान की मौत

  •  
  • Publish Date - February 17, 2026 / 07:44 PM IST,
    Updated On - February 17, 2026 / 07:44 PM IST

बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश), 17 फरवरी (भाषा) हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार सुबह शिमला-मटौर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सेऊ शहर के पास खेत से लौट रहे किसान की तेज रफ्तार कार की टक्कर लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि सेऊ के नसवाल निवासी करम चंद (42) सुबह करीब छह बजे जब अपने मवेशियों के साथ खेत से लौट रहे थे तभी यह हादसा हुआ।

पुलिस ने बताया कि चंद जब राजमार्ग पार कर रहे थे तो डढोल की ओर से आ रही एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

हालांकि घटना के बाद, कार चालक गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को घुमारवीं अस्पताल ले गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों को बिलासपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक विशाल वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने बताया कि कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा

प्रचेता पवनेश

पवनेश