Bilaspur Congress Leader FIR: छत्तीसगढ़ में इस जिले में कांग्रेसियों पर बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों पर FIR, इस वजह से पुलिस ने की कार्रवाई

Ads

छत्तीसगढ़ में इस जिले में कांग्रेसियों पर बड़ा एक्शन, जिलाध्यक्ष सहित 7 लोगों पर FIR, FIR On Bilaspur Congress Leader

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 08:02 PM IST,
    Updated On - February 15, 2026 / 12:15 AM IST

WB Elections Congress Candidates. Image Source- IBC24

बिलासपुरः Bilaspur Congress Leader FIR: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर निगम की सामान्य सभा के दौरान हुए चक्काजाम और हंगामे के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कुल 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इनमें जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा, पार्षद दिलीप पाटिल के नाम प्रमुख रूप से शामिल है।

Bilaspur Congress Leader FIR: जानकारी के मुताबिक गुरुवार को नगर निगम की सामान्य सभा आयोजित थी। इसी दौरान लिंगियाडीह क्षेत्र में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सदन के बाहर प्रदर्शन किया और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर बैठकर नारेबाजी की गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और काफी देर तक आवागमन बाधित रहा। पुलिस ने इनके खिलाफ बलवा, मार्ग अवरुद्ध करने और शासकीय कार्य में बाधा सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

बने रहिए.. खबर अपडेट की जा रही है..

यह भी पढेंः-