सुकमा, पांच सितंबर (भाषा) छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है जिनके पास से तीन बम भी बरामद हुए हैं।
पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा ने रविवार को संवाददाताओं को बताया कि पुलिस और सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने फुलबागदी थाना क्षेत्र के कांगोडीपाड़ा गांव के जंगलों में तलाशी अभियान चलाया। उन्होंने कहा कि इस दौरान पांच नक्सली गिरफ्तार किए गए।
उन्होंने कहा कि गिरफ्तार नक्सलियों के पास से तीन टिफिन बम भी बरामद हुए हैं जिनके खिलाफ विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
भाषा नेत्रपाल नरेश
नरेश