Criminal Ravi Sahu News: कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू की बढ़ी मुश्किलें, पुलिस ने शुरू की संपत्ति अटैच करने की कार्रवाई, नशे का कारोबार कर बनाई है इतने करोड़ की प्रॉपर्टी
Criminal Ravi Sahu News: गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ति अटैच होगी। पुलिस ने 800 पन्नों का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा है।
Criminal Ravi Sahu News/Image Credit: IBC24.in
- कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ति अटैच होगी।
- पुलिस ने 800 पन्नों का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा है।
- इस मामले में सुनवाई 1 महीने के भीतर होगी।
Criminal Ravi Sahu News: रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। इस खबर के सामने आने के बाद जेल में सजा काट रहे गांजा तस्कर रवि साहू के होश उड़ गए हैं। दरअसल, गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ति अटैच होगी। पुलिस ने 800 पन्नों का प्रस्ताव कोर्ट को भेजा है। इस मामले में सुनवाई 1 महीने के भीतर होगी।
रवि ने बनाई 7.5 करोड़ की अवैध संपत्ति
सुनवाई होते तक रवि साहू की प्रॉपटी को किसी और के नाम पर ना ही ट्रांसफर किया जा सकता है और ना ही किसी को बेचा जा सकता है। (Criminal Ravi Sahu News) आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कुख्यात गांजा तस्कर रवि साहू ने अवैध नशे का कारोबार कर के लगभग 7.5 करोड़ की अवैध संपत्ति बनाई है। वहीं अब रवि साहू की पूरी संपत्ति को अटैच करने की कार्रवाई की जा रही है।
गांजा तस्कर रवि साहू की संपत्ती होगी अटैट-800 पन्ने का प्रस्ताव पुलिस ने भेजा #CGNews | #Chhattisgarh | Chhattisgarh | CG News |@CG_Police | @CPRaipurPolice
— IBC24 News (@IBC24News) April 25, 2026
कोर्ट ने रवि साहू को सुनाई 10 साल की सजा
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, रवि साहू का नाम राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के बड़े गांजा तस्करों में आता है। रवि साहू गांजा तस्करी के मामले में कई बार जेल जा चुका है। रवि साहू पर एनडीपीएस, हत्या का प्रयास समेत 50 से ज्यादा मामले दर्ज है। कुछ समय पहले पुलिस ने रवि साहू को गिरफ्तार किया था और जेल भेज दिया था। (Criminal Ravi Sahu News) जेल भेजने से पहले पुलिस ने रवि साहू का जुलुस भी निकाला था। वहीं जेल भेजने के बाद कोर्ट ने रवि साहू को 10 साल की सजा सुनाई थी और उसके बाद से ही रवि साहू केंद्रीय जेल रायपुर में सजा काट रहा है।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Indore Child Marriage News : फर्जी मार्कशीट और 42 साल का दूल्हा! सिर्फ इस एक वजह से दादा ने दांव पर लगा दी 13 साल की मासूम की ज़िन्दगी
- Bilaspur GGU University: छत्तीसगढ़ की इस यूनिवर्सिटी में भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी, बजरंग दल ने जमकर किया हंगामा, जांच कमेटी का ऐलान
- CM Vishnu Deo Sai News: हज यात्रा पर जाएंगे छत्तीसगढ़ के इतने लोग, पहली बार सरकार की ओर से मिली ट्रेनिंग, सीएम साय ने मेडिकल किट बांटकर दी शुभकामनाएं

Facebook


