Gourela Rape Case: छत्तीसगढ़ में विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

Gourela Rape Case: छत्तीसगढ़ में विधवा महिला के साथ रिश्ते के ही दो देवरों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।

Gourela Rape Case: छत्तीसगढ़ में विधवा महिला से दरिंदगी, दो देवरों ने भाभी के साथ किया ऐसा कांड कि सुनकर दहल जाएंगे आप

Gourela Rape Case /Photo Credit: IBC24

Modified Date: June 1, 2026 / 02:46 pm IST
Published Date: June 1, 2026 2:43 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गौरेला थाना क्षेत्र में महिला की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज
  • दोनों मामलों में रिश्ते के दो लोगों पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं
  • पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है

Gourela Rape Case: छत्तीसगढ़ के गौरेला थाना क्षेत्र से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक विधवा महिला के साथ रिश्ते के ही दो देवरों ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता के पति का करीब 10 साल पहले निधन हो गया था। इसके बाद से वह अकेली (Gourela Rape Case) रह रही थी। इसी का फायदा उठाकर महिला के रिश्ते में लगने वाले दो देवरों ने अलग-अलग समय पर मौका पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। गौरेला थाना प्रभारी शनिप रात्रे ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पीड़िता की शिकायत पर दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की गई हैं। पहले मामले में एक आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 66D, 196, 336(3) और 356(2) के तहत अपराध पंजीकृत किया गया है। वहीं, दूसरे मामले में दूसरे आरोपी के खिलाफ धारा 64(2)(F) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Gourela Rape Case थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और दोनों ही मामलों में आरोपियों की पतासाजी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

सवाल आपका है... 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. पिछले 7 सालों से डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं और कई मीडिया संस्थानों में अपना योगदान दिया है. इन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर की डिग्री ली है.