HIGHLIGHTS
- कच्चे मकानों के लिए ₹1.20 लाख और पक्के मकानों के लिए ₹1.40 लाख राहत राशि की घोषणा।
- किसानों को फसल क्षति पर प्रति एकड़ ₹6,000 की आर्थिक सहायता मिलेगी।
- मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से लो-फ्लाइंग कर मांदर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण किया और दंतेवाड़ा में प्रभावितों से मिले।
जगदलपुरः CM Sai Bastar Visit: प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बारिश के बीच सोमवार को बस्तर में बाढ़ग्रस्त क्षेत्र का दौरा करने पहुंचे। मुख्यमंत्री ने जगदलपुर से लगे मांदर क्षेत्र का हवाई सर्वे किया। दंतेवाड़ा में बाढ़ प्रभावित परिवारों से मुलाकात की और अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर हर परिवार को संभव मदद पहुंचाने निर्देश दिए। सीएम साय ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कच्चे मकान के लिए एक लाख 20 हजार रुपए, जबकि पक्के मकान के लिए एक लाख 40 हजार रुपए तत्काल राहत राशि स्वीकृत की गई है। वहीं फसल के लिए भी प्रति एकड़ ₹6000 की रकम किसानों को दी जाएगी।
Read More : Jabalpur News: ‘सेक्स के बाद डिलीट करूंगा चैट हिस्ट्री और कॉल रिकॉर्डिंग’.. ब्लैकमेलिंग कर स्कूली छात्रा से मिटाई हवस, ऐसे हुआ खुलासा
CM Sai Bastar Visit: अपने विशेष विमान से पहुंचे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने लो फलाइग करते हुए बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का जायजा लिया। आम लोगों से मुलाकात में भी उन्होंने आश्वासन दिया है कि बाढ़ग्रस्त परिवारों का ख्याल शासन प्रशासन रखेगा और सरकार इस आपदा के वक्त पीड़ित लोगों के साथ खड़ी है। कांग्रेस द्वारा पर्याप्त मुआवजा नहीं दिया जाने के आरोपों पर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कुछ नहीं कहा। वहीं वोट चोरी मामले में भी मुख्यमंत्री ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा कि सरकार बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में आम लोगों को बेहतर मदद मिल सके इसे ध्यान में रखते हुए काम कर रही है। मुख्यमंत्री के वापस लौटने के साथ ही बस्तर में फिर तेज बारिश शुरू हो गई है।
Read More : Agniveer Reservation News: इस राज्य में सेवानिवृत्त अग्निवीरों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण.. CM ने निभाया अपना पुराना वादा, इन्हें भी मिलेगा फायदा
बाढ़ प्रभावित परिवारों को कितनी राहत राशि दी जा रही है?
कच्चे मकान वालों को ₹1,20,000 और पक्के मकान वालों को ₹1,40,000 की तात्कालिक राहत राशि दी जा रही है।
किसानों को फसल क्षति के लिए क्या मुआवजा मिलेगा?
प्रति एकड़ ₹6,000 की राशि फसल नुकसान के लिए किसानों को दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने किन क्षेत्रों का दौरा किया?
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मांदर क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण और दंतेवाड़ा में प्रभावितों से सीधा संवाद किया।
क्या बाढ़ प्रभावितों को अन्य सहायता भी मिलेगी?
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हर संभव मदद पीड़ित परिवारों तक पहुंचाई जाए, जिसमें खाद्य सामग्री, रहने की सुविधा और चिकित्सा सहायता भी शामिल है।
क्या विपक्ष के आरोपों पर मुख्यमंत्री ने प्रतिक्रिया दी?
नहीं, मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के मुआवजा कम दिए जाने के आरोपों और वोट चोरी के मामलों पर कोई टिप्पणी नहीं की।