Bilaspur News: तोमर बंधुओं की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने रायपुर SP को जारी किया नोटिस, इस बात को लेकर शपथपत्र के साथ मांगा जवाब

तोमर बंधुओं की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने रायपुर SP को जारी किया नोटिस, Hearing on the bail plea of Tomar brothers, High Court issued notice to Raipur SP

Bilaspur News: तोमर बंधुओं की जमानत याचिका पर सुनवाई, हाईकोर्ट ने रायपुर SP को जारी किया नोटिस, इस बात को लेकर शपथपत्र के साथ मांगा जवाब

Bilaspur High Court News || Image- BILASPUR high court file

Modified Date: August 20, 2025 / 12:02 am IST
Published Date: August 19, 2025 4:53 pm IST

बिलासपुरः राजधानी रायपुर के सूदखोर तोमर बंधुओं ने गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने रायपुर में दर्ज 7 एफआईआर को लेकर एसपी से जवाब मांगा है। हाईकोर्ट ने रायपुर एसपी से पूछा है कि किस आधार पर एक साथ इस तरह का केस दर्ज किया गया है। चीफ जस्टिस की बेंच ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

Read More : MP Police Recruitment: मध्यप्रदेश पुलिस में 22,500 पदों पर होगी भर्ती, 2026 से पुलिस भर्ती बोर्ड करेगा उम्मीदवारों का चयन 

दरअसल, रायपुर पुलिस ने तेलीबांधा और पुरानीबस्ती थाने में सूदखोर वीरेंद्र तोमर व उसके भाई रोहित तोमर पर एक्साटर्शन और सूदखोरी के 7 अलग-अलग केस दर्ज किया है। इस कार्रवाई के दौरान वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर पुलिस की गिरफ्तारी के डर से फरार हो गए। पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए तोमर बंधुओं ने वकील सजल गुप्ता के माध्यम से हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी लगाई है। मंगलवार को इस याचिका पर सुनवाई हुई। तोमर बंधुओं की याचिका पर हाईकोर्ट ने 7 FIR पर सवाल उठाया है। हाईकोर्ट ने रायपुर एसपी से पूछा है कि किस आधार पर एक साथ इस तरह का केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने उन्हें व्यक्तिगत शपथपत्र के साथ दो सप्ताह में जवाब प्रस्तुत करने कहा है।

Read More : UPSC EPFO Bharti 2025: यूपीएससी EPFO भर्ती की आखिरी तारीख बढ़ी, 230 पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन? 


लेखक के बारे में

सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।