दुकानों में टूटी मिली भगवान गणेश की सैकडों प्रतिमाएं, भड़के BJYM कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

Ads

दुकानों में टूटी मिली भगवान गणेश की सैकडों प्रतिमाएं, भड़के BJYM कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग Lord Ganesha found broken in shops

  •  
  • Publish Date - August 29, 2022 / 10:22 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

रायपुर। Lord Ganesha found broken in shop : आजाद चौक थाने के पास आमापारा इलाके में गणेशोत्सव को लेकर कई दुकानदारों ने गणेश प्रतिमाओं की दुकानें लगाई है । बीती रात कुछ दुकानों में गणेश प्रतिमाओं को खंडित कर दिया गया है। दुकानदारों का कहना है कि इससे उनको लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दुकानदारों से बातचीत की।

यह भी पढ़ेंः ‘गवाह प्रोटेक्शन एक्ट’ अब सवाल ही नहीं उठता कि गवाह पलट जाए या कोर्ट तक न पहुंचे, जानिए क्या है ये नया एक्ट

Lord Ganesha found broken in shop  : पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया ऐसा लग रहा है कि किसी ने ठेलो को हिलाया है जिसकी वजह से प्रतिमा खंडित हुई है, हो सकता है जानवर भी इस ठेले को हिलाए हो, फिलहाल सीसीटीवी कैमरे से फुटेज चेक किए जा रहे हैं ।

वहीं घटना से नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को धरने पर बैठ गए। मौके पर पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाइश देकर मामले को शांत कराया। वहीं अज्ञात आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की बात पुलिस ने की है।

और भी है बड़ी खबरें…