Mirzapur Road Accident News/Photo Credit: IBC24 File
Mirzapur Road Accident News: मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में राष्ट्रीय राजमार्ग-135 पर खड़े एक ट्रक से कार के टकरा जाने के कारण दंपति की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अमर बहादुर सिंह ने बताया कि घटना शनिवार और रविवार की दरमियानी रात करीब दो बजे ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र की है जब मध्यप्रदेश में पंजीकृत एक कार राजमार्ग पर खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई।
अमर बहादुर सिंह ने बताया कि हादसे में कार सवार दपंति की मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान मध्यप्रदेश के कटनी जिले के बरही निवासी विकास (35) और उनकी पत्नी सोनम ताम्रकार (31) के रूप में हुई है। (Mirzapur Road Accident News) सीओ ने बताया कि कार में सवार चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें लालगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया।
Mirzapur Road Accident News: अमर बहादुर सिंह ने बताया कि कार में सवार दो छोटे बच्चे शिवांश (चार) और रुद्र (एक) सुरक्षित बच गए। सिंह ने कहा कि पुलिस ने कार और ट्रक को कब्जे में ले लिया है। ट्रक चालक की पहचान कर उसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के बाद से चालक फरार है। उन्होंने कहा कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
इन्हे भी पढ़ें:-