(Kratikal Tech IPO/ Image Credit: AI-generated)
नई दिल्ली: Kratikal Tech IPO: शेयर बाजार में छोटे साइज के SME IPO आजकल निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहा है। इसी बीच AI आधारित साइबर सिक्योरिटी कंपनी Kratikal Tech एक नया आईपीओ लेकर आ रही है। यह कंपनी 30 जून 2026 को अपना पब्लिक इश्यू लॉन्च करेगी। जो निवेशकों के लिए कमाई का सुनहरा अवसर माना जा रहा है। कुल 39.7 करोड़ रुपये का यह इश्यू पूरी तरह फ्रेश इश्यू होगा।
Kratikal Tech का आईपीओ 30 जून से 2 जुलाई 2026 तक खुला रहेगा। बड़े निवेशकों के लिए यह 29 जून को ही ओपन होगा। कंपनी ने इसके लिए 128 रुपये से 135 रुपये प्रति शेयर का प्राइस बैंड तय किया है। इसमें कोई ऑफर फॉर सेल (OFS) शामिल नहीं है यानी रकम कंपनी के विकास कार्यों में इस्तेमाल की जाएगी। इस आईपीओ में कुल 29.4 लाख नए शेयर जारी किए जाएंगे।
इस इश्यू के बाद शेयरों का अलॉटमेंट प्रोसेस पूरा किया जाएगा। कंपनी की संभावित लिस्टिंग 7 जुलाई 2026 को BSE के SME प्लेटफॉर्म पर हो सकती है। इस आईपीओ को मैनेज करने की जिम्मेदारी Beeline Capital Advisors को दी गई है जो पूरी प्रक्रिया को संभालेगी और इसे बाजार में पेश करेगी।
कंपनी इस आईपीओ से जुटाई गई राशि का उपयोग अपने बिजनेस विस्तार में करेगी। इसमें UAE स्थित सब्सिडियरी थ्रेटकॉप एफजेड एलएलसी और अमेरिका स्थित थ्रेटकॉप एआई इंक में निवेश शामिल है। इसके अलावा कंपनी सेल्स और मार्केटिंग बढ़ाने, नए कर्मचारियों की भर्ती, नए प्रोडक्ट विकसित करने और सामान्य कॉर्पोरेट जरूरतों पर भी पैसा खर्च करेगी।
Kratikal Tech एक AI आधारित SaaS कंपनी है जो ‘Threatcop’ प्लेटफॉर्म के जरिए साइबर सिक्योरिटी समाधान देती है। इसके ग्राहक बेस में 677 से ज्यादा क्लाइंट शामिल हैं। वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी ने 36.72 करोड़ रुपये का रेवेन्यू कमाया और 6.14 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा दर्ज किया। लगातार बढ़ता कारोबार इसे एक मजबूत डिजिटल सिक्योरिटी कंपनी के रूप में स्थापित कर रहा है।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।